Rozgar Mela 2024: पीएम मोदी कल रोजगार मेले में 71,000 युवाओं को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र, पीएमओ ने दी जानकारी
Santosh Kumar | December 22, 2024 | 11:45 AM IST | 1 min read
सुबह करीब 10.30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रोजगार मेला कार्यक्रम का आयोजन होगा। पीएम मोदी युवाओं को संबोधित भी करेंगे।
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी 23 दिसंबर को भर्ती अभियान 'रोजगार मेला' के तहत करीब 71,000 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने रविवार (22 दिसंबर) को एक बयान में यह जानकारी दी। इस अवसर पर प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए युवाओं को संबोधित भी करेंगे।
यह कार्यक्रम सुबह करीब 10.30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर वह मौजूद लोगों को संबोधित भी करेंगे। देशभर में 45 जगहों पर जॉब फेयर का आयोजन किया जाएगा।
Rozgar Mela 2024: पीएमओ ने जारी की प्रेस रिलीज
पीएमओ ने कहा कि यह जॉब फेयर प्रधानमंत्री की रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता बनाने की प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। पीएमओ ने कहा, "इससे युवाओं को राष्ट्र निर्माण और आत्म-सशक्तिकरण में उनकी भागीदारी के लिए सार्थक अवसर मिलेंगे।"
चयनित अभ्यर्थियों को केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में नियुक्त किया जाएगा। इनमें गृह मंत्रालय, डाक विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय तथा वित्तीय सेवाएं शामिल हैं।
Rozgar Mela: 2022 को हुई थी शुरूआत
बता दें कि रोजगार मेला 22 अक्टूबर 2022 को शुरू हुआ था। हाल ही में संसद के शीतकालीन सत्र में सरकार ने बताया था कि अब तक कई लाख युवाओं को रोजगार मेले के जरिए नौकरी दी जा चुकी है।
इससे पहले 29 अक्टूबर को प्रधानमंत्री मोदी ने रोजगार मेले को संबोधित किया था और कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सरकारी विभागों और हितधारकों के संगठनों में नियुक्त 51,000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए थे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा