Santosh Kumar | June 29, 2026 | 01:28 PM IST | 2 mins read
नीट यूजी मार्किंग स्कीम के अनुसार, सही जवाब के लिए +4 अंक, गलत जवाब के लिए -1 अंक और बिना हल किए गए सवाल के लिए 0 अंक है।
Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
Try Now
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने रीनीट प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। एनटीए ने नीट प्रश्न पत्र से फिजिक्स का एक सवाल हटा दिया है, जिसके कारण परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को 4 बोनस अंक दिए जाएंगे। 21 जून को हुई दोबारा परीक्षा में 20 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए, इसलिए यह बोनस सभी के लिए समान रूप से लागू होगा। एनटीए जल्द ही नीट रिजल्ट डेट व फाइनल आंसर-की पीडीएफ के संबंध में अधिसूचना जारी कर सकती है।
नियमों के अनुसार, जब कोई सवाल गलत होता है या उसे हटा दिया जाता है, तो सभी उम्मीदवारों को +4 अंक दिए जाते हैं, चाहे उन्होंने उस सवाल का जवाब दिया हो या नहीं। रीनीट में फिजिक्स से जुड़े एक सवाल को हटा दिया गया है।
इससे सभी उम्मीदवारों के स्कोर में अपने आप 4 अंक जुड़ जाएंगे। बोनस अंक मिलने से सभी का कुल स्कोर बढ़ेगा, लेकिन इसका सीधा असर रैंक पर पड़ेगा। टॉप रैंकर्स के बीच मुकाबला बढ़ सकता है क्योंकि सभी 4 अंक आगे होंगे।
नीट कटऑफ भी थोड़ा बढ़ सकता है। चैलेंज विंडो 28 जून तक एक्टिव रही। एनटीए अब सभी आपत्तियों की समीक्षा करेगा और फाइनल आंसर की जारी करेगा, जिसके आधार पर री-नीट 2026 का नतीजा घोषित किया जाएगा।
छात्र बोनस अंक जोड़कर आसानी से अपना अनुमानित स्कोर कैलकुलेट कर सकते हैं। नतीजे में स्कोर, ऑल इंडिया रैंक और कैटेगरी के हिसाब से कटऑफ शामिल होंगे। एनटीए जल्द ही फाइनल आंसर की व रिजल्ट जारी करेगी।
नीट फाइनल आंसर की के बाद कोई और बदलाव नहीं किया जाएगा। परीक्षा में कुल 180 सवाल थे। मार्किंग स्कीम के अनुसार, सही जवाब के लिए +4 अंक, गलत जवाब के लिए -1 अंक और बिना हल किए गए सवाल के लिए 0 अंक है।
स्टूडेंट्स रेगुलर अपडेट्स के लिए neet.nta.nic.in चेक करते रहें। ओरिजिनल एग्ज़ाम में पेपर लीक विवाद के बाद रीनीट आयोजित किया गया। एमसीसी नीट काउंसलिंग प्रक्रिया नीट 2026 के फाइनल रिजल्ट के बाद शुरू होगी।