RBSE Exam Dates 2027: राजस्थान बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षाएं 16 फरवरी से शुरू, अधिसूचना जारी, डेटशीट जल्द
Santosh Kumar | November 7, 2026 | 11:06 AM IST | 1 min read
छात्र और अभिभावक आधिकारिक डेट शीट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पिछले वर्षों की परंपरा के अनुसार, प्रैक्टिकल परीक्षाएं जनवरी में होने की उम्मीद है, जबकि थ्योरी परीक्षाएं फरवरी और मार्च के बीच आयोजित की जाएंगी।
नई दिल्ली: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) ने वर्ष 2027 की कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाओं के संबंध में एक महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया है। बोर्ड की अधिसूचना के अनुसार, राजस्थान बोर्ड की कक्षा 10 और 12 की परीक्षाएं 16 फरवरी से शुरू होंगी। आरबीएसई की कक्षा 10 और 12 की परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे शुरू होंगी। बोर्ड ने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर इसकी घोषणा की है।
छात्र और अभिभावक आधिकारिक डेट शीट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पिछले वर्षों की परंपरा के अनुसार, प्रैक्टिकल परीक्षाएं जनवरी में होने की उम्मीद है, जबकि थ्योरी परीक्षाएं फरवरी और मार्च के बीच आयोजित की जाएंगी।
RBSE 10th-12th Date Sheet 2027: राजस्थान बोर्ड डेटशीट जल्द
कक्षा 10 के लिए, इस वर्ष से साल में 2 बार परीक्षा लेने की प्रणाली शुरू की जा रही है; फरवरी-मार्च में मुख्य परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य होगा, और इसके साथ ही मई-जून में सुधार के उद्देश्य से दूसरी परीक्षा देने का विकल्प भी मिलेगा।
विषयवार विस्तृत डेट शीट जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी की जाएगी, जहां से छात्र पीडीएफ डाउनलोड कर सकेंगे। इस डेटशीट में सभी विषयों की डेट्स शामिल होगी।
Rajasthan Board Exam 2027: राजस्थान बोर्ड मॉडल प्रश्न पत्र जारी
शिक्षा विभाग और बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार, परीक्षाओं को सुचारू और पारदर्शी तरीके से आयोजित करने के लिए कड़े इंतजाम किए जाएंगे। नकल को रोकने के लिए एक सख्त निगरानी प्रणाली लागू की जाएगी।
जनवरी में प्रैक्टिकल और प्रोजेक्ट वर्क का मूल्यांकन पूरा होने के बाद थ्योरी परीक्षाएं शुरू होंगी। छात्रों को परीक्षा पैटर्न समझने और उसी के अनुसार तैयारी करने में मदद के लिए मॉडल प्रश्न पत्र पहले ही उपलब्ध करा दिए गए हैं।
अगली खबर
]Bihar Board Exam 2027: बिहार बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए पंजीकरण तिथि 17 नवंबर तक बढ़ी, अधिसूचना जारी
एक अंतिम अवसर देते हुए, बोर्ड ने उन छात्रों के लिए 7 से 17 नवंबर तक एक विशेष विंडो खोली है, जो पहले तय की गई समय-सीमा के भीतर अपना आवेदन पूरा नहीं कर पाए थे। यह फैसला बीएसईबी के नए अध्यक्ष राजेश कुमार के पदभार ग्रहण करने के बाद लिया गया।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार