RBSE 12th Result Scrutiny 2024: राजस्थान बोर्ड 12वीं परिणाम स्क्रूटनी आवेदन फॉर्म जारी; लास्ट डेट, लिंक जानें
Abhay Pratap Singh | May 21, 2024 | 04:35 PM IST | 2 mins read
आरबीएसई ने नोटिस में कहा कि, छात्र एक से अधिक विषयों के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालाँकि, स्टूडेंट को स्कूटनी फॉर्म भरने के लिए केवल एक ही मौका मिलेगा।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Nowनई दिल्ली: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (BSER) ने आज यानी 21 मई को आरबीएसई 12वीं परिणाम 2024 स्क्रूटनी आवेदन फॉर्म जारी कर दिया है। राजस्थान बोर्ड 12th रिजल्ट 2024 से असंतुष्ट छात्र आधिकारिक वेबसाइट bseronline.in पर जाकर स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Also See: 50+ Entrance Exams after 12th | Career Options after 12th
Free Study Material for Class 12th: Boards & JEE | Boards & NEET
आरबीएसई 12वीं रिजल्ट स्क्रूटनी एप्लीकेशन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बिना विलंब शुल्क के साथ 30 मई 2024 तय की गई है। इसके अलावा, कैंडिडेट विलंब शुल्क का भुगतान करके 4 जून तक राजस्थान इंटरमीडिएट रिजल्ट 2024 स्क्रूटनी आवेदन पत्र भर सकते हैं।
राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा 2024 में उपस्थित छात्रों को उत्तर पुस्तिका डाउनलोड करने के लिए प्रति आंसर शीट 300 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। बोर्ड ने नोटिस में कहा कि, पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करने से पहले छात्रों को दिए गए दिशानिर्देशों को ध्यान से पढ़ लेना चाहिए।
आरबीएसई इंटर स्क्रूटनी आवेदन पत्र के साथ छात्रों को अपनी आईडी अपलोड करनी होगी। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान ने कहा कि, छात्र एक से अधिक विषयों के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालाँकि, उन्हें स्क्रूटनी आवेदन के लिए केवल एक ही मौका दिया जाएगा।
बोर्ड 10 दिनों के भीतर छात्रों के मोबाइल नंबर पर पुनर्मूल्यांकन अंक भेजेगा। छात्र आईडी और पासवर्ड की मदद से रीटोटलिंग की जांच कर सकेंगे। राजस्थान बोर्ड कक्षा 12 रिजल्ट 2024 20 मई को घोषित किया गया था। विज्ञान स्ट्रीम में 97.73%, वाणिज्य में 98.95 प्रतिशत और कला वर्ग में 96.88% छात्र पास हुए थे।
RBSE 12th Result Scrutiny 2024: आवेदन कैसे करें?
नीचे दिए गए चरणों का पालन कर छात्र आसानी से अंतिम तिथि तक आरबीएसई 12th स्क्रूटनी एप्लीकेशन फॉर्म 2024 भर सकते हैं:
- छात्र आधिकारिक वेबसाइट bseronline.in पर जाएं।
- इसके बाद “न्यू रजिस्ट्रेशन” लिंक पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर एक नया लॉगिन विंडो पेज प्रदर्शित होगा।
- छात्र विवरण दर्ज करें और रजिस्टर बटन पर क्लिक करें।
- अब, विषय का चयन करें और आवेदन फॉर्म भरें।
- शुल्क का भुगतान करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]NID BDes DAT Result 2024: एनआईडी बीडिज डीएटी मेन्स रिजल्ट admissions.nid.edu पर जारी, ऐसे करें चेक
एनआईडी बीडिज फाइनल रिजल्ट 2024 में कुल अंक और उम्मीदवार की योग्यता रैंक जैसे विवरण शामिल होंगे। बीडिज डीएटी मेन्स 2024 परिणाम लॉगिन विवरण की सहायता से कैंडिडेट देख सकेंगे।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा