RBSE Results 2025 Date: राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट जल्द जारी करेगा; डायरेक्ट लिंक, डाउनलोड चरण जानें
Abhay Pratap Singh | May 8, 2025 | 03:43 PM IST | 2 mins read
राजस्थान बोर्ड ग्रेडिंग सिस्टम के अनुसार, 60-100% अंक पर प्रथम श्रेणी, 45-60% पर द्वितीय श्रेणी और 33-45% अंक लाने पर तृतीय श्रेणी दी जाएगी।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Nowनई दिल्ली: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE), अजमेर की ओर से जल्द ही राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट 2025 जारी किया जाएगा। बोर्ड की घोषणा के बाद परीक्षा में उपस्थित हुए छात्र आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर जाकर आरबीएसई रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकेंगे।
राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2025 और राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को रोल नंबर और जन्म तिथि (DOB) जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। आरबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 पास करने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में और कुल मिलाकर 33% अंकों की आवश्यकता होगी।
आरबीएसई की वेबसाइट के अलावा छात्र डिजिलॉकर और एसएमएस के माध्यम से भी राजस्थान बोर्ड परिणाम 2025 की जांच कर सकेंगे। एसएमएस से रिजल्ट जांचने के लिए छात्रों को मैसेज बॉक्स में कक्षा 10वीं के लिए RJ10ROLL NUMBER और कक्षा 12वीं के लिए RJ12ROLL NUMBER टाइप करके 5676750 या 56263 पर भेजना होगा।
पिछले साल यानी 2024 में राजस्थान बोर्ड का रिजल्ट कक्षा 12वीं के लिए 20 मई को और कक्षा 10वीं के लिए 29 मई, 2024 को जारी किया गया था। उम्मीद जताई गई है कि इस वर्ष भी राजस्थान बोर्ड की ओर से 20 से 30 मई के बीच आरबीएसई 10th 12th रिजल्ट जारी किया जा सकता है।
राजस्थान बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद अपने अंकों से असंतुष्ट छात्रों को पुर्नमूल्यांकन/ पुर्नजांच का मौका दिया जाएगा। इसके लिए विस्तृत विवरण बाद में आरबीएसई द्वारा अपलोड कर दिया जाएगा। लेटेस्ट अपडेट के लिए आरबीएसई राजस्थान बोर्ड की वेबसाइट पर जाएं।
Rajasthan Board Class 10, 12 Results 2025: कैसे डाउनलोड करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके छात्र राजस्थान बोर्ड परीक्षा परिणाम 2025 की जांच कर सकते हैं:
- आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in पर जाएं।
- राजस्थान बोर्ड 10th/12th रिजल्ट 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- राजस्थान बोर्ड रिजल्ट 2025 जांचें और प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच