RBI Grade B Recruitment 2025: आरबीआई ग्रेड बी भर्ती के लिए आवेदन 10 सितंबर से होंगे शुरू, अधिसूचना जारी
Santosh Kumar | September 8, 2025 | 05:11 PM IST | 1 min read
आरबीआई द्वारा विस्तृत अधिसूचना जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगी, जिसमें परीक्षा पैटर्न, पाठ्यक्रम और अन्य महत्वपूर्ण विवरण शामिल होंगे।
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने आज 8 सितंबर 2025 को आरबीआई ग्रेड बी 2025 का संक्षिप्त नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, जिसमें जनरल, डीईपीआर और डीएसआईएम कैडर के लिए कुल 120 रिक्तियों की घोषणा की गई है। यह भर्ती देश के केंद्रीय बैंक में ग्रेड बी अधिकारी पदों के लिए है। जारी अधिसूचना के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 सितंबर 2025 से शुरू होगी।
आरबीआई द्वारा विस्तृत अधिसूचना जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर उपलब्ध होगी, जिसमें परीक्षा पैटर्न, पाठ्यक्रम और अन्य महत्वपूर्ण विवरण शामिल होंगे। आरबीआई ग्रेड बी 2025 भर्ती तीन चरणों में पूरी होगी।
RBI Grade B Recruitment 2025: लास्ट डेट 30 सितंबर
चरण 1 परीक्षा 18 और 19 अक्टूबर 2025 को आयोजित की जाएगी, जबकि चरण 2 परीक्षा 6 और 7 दिसंबर 2025 को होगी। रिक्तियों का वितरण इस प्रकार है: जनरल कैडर के लिए 83, डेप्र के लिए 17 और डीएसआईएम के लिए 20 पद।
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन है और अंतिम तिथि 30 सितंबर (शाम 6 बजे) है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए आवश्यक आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
परीक्षा पैटर्न के अनुसार, फेज 1 में जनरल अवेयरनेस, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, इंग्लिश लैंग्वेज और रीजनिंग के 200 प्रश्न (200 अंक) पूछे जाएंगे, जिसकी अवधि 120 मिनट है। प्रत्येक सेक्शन के लिए अलग समय आवंटित होगा।
फेज 2 में ऑब्जेक्टिव और डिस्क्रिप्टिव पेपर शामिल होंगे, जिसमें इकोनॉमिक्स, फाइनेंस और करेंट अफेयर्स प्रमुख हैं। कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है। उम्मीदवार विस्तृत अधिसूचना जारी होने के बाद परीक्षा पैटर्न से संबंधित जानकारी देख सकेंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार