Rajasthan News: शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को कथित तौर पर रिश्वत देने का प्रयास, लिफाफे में मिले 5,000 रुपये
Press Trust of India | June 9, 2025 | 04:32 PM IST | 1 min read
मदन दिलावर ने कहा कि राजनीतिक जीवन में यह पहली बार है कि किसी ने सोचा है कि वे (शिक्षा मंत्री) सरकारी काम के लिए पैसे लेंगे।
जयपुर: जयपुर में एक सरकारी स्कूल के शिक्षक ने जन सुनवाई कर रहे शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को कथित तौर पर रिश्वत देने का प्रयास किया। मंत्री अपने निवास पर जनसुनवाई कर रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार शिक्षक चंद्रकांत वैष्णव ने पाठ्यक्रम समिति में शामिल करने के लिए लिखित अर्जी और मिठाई का डिब्बा लेकर आया था। साथ में एक लिफाफा था जिसमें 5,000 रुपये की नकदी थी।
अपने आवास पर नियमित जन सुनवाई कर रहे दिलावर ने कहा, "मैंने लिफाफा यह मानकर ले लिया कि इसमें सिफारिशी पत्र होगा जैसा कि ऐसी बैठकों में आम बात है।" बाद में, एक कर्मचारी ने देखा कि लिफाफे में नकदी थी।
आरएससीईआरटी में पद पाने का इरादा
मंत्री ने कहा, "लिफाफा खोलने पर 5,000 रुपए मिले। मैंने व्यक्ति को रुकने के लिए कहा और पुलिस को सूचित किया।" पुलिस वैष्णव से पूछताछ की है जो बांसवाड़ा जिले के घाटोल ब्लॉक के सरकारी स्कूल में तृतीय श्रेणी का शिक्षक है।
मिली जानकारी के अनुसार, शिक्षक चंद्रकांत वैष्णव कथित तौर पर राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (आरएससीईआरटी) से जुड़ी पाठ्यक्रम समिति में पद हासिल करने के इरादे से जयपुर आया था।
शिक्षा मंत्री ने घटना को दुखद बताया
इस घटना को 'दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण क्षण' बताते हुए शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि उनके 35-36 साल के राजनीतिक जीवन में यह पहला मौका है जब किसी ने यह सोचा हो कि वह (शिक्षा मंत्री) सरकारी काम के लिए पैसे लेंगे।
उन्होंने कहा, 'यह देखकर दुख होता है कि लोग सोचते हैं कि शिक्षा मंत्री काम करवाने के लिए पैसे लेंगे।' शिक्षक ने अपने आवेदन में यह भी उल्लेख किया है कि वह छात्र जीवन से ही एबीवीपी और संघ की विचारधारा से जुड़े रहे हैं।
अगली खबर
]‘Ek Ped Maa Ke Naam 2.0' पहल के तहत दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने सरकारी स्कूल में लगाया सिंदूर का पौधा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर अपने आवास पर एक 'सिंदूर' का पौधा लगाया था, जो उन्हें 1971 के युद्ध के दौरान उल्लेखनीय साहस दिखाने वाली महिलाओं के एक समूह द्वारा भेंट किया गया था।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल