Abhay Pratap Singh | June 2, 2026 | 10:00 AM IST | 4 mins read
जेईई एडवांस्ड 2026 स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर, जन्म तिथि और पंजीकृत मोबाइल नंबर जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Download JEE Advanced Last 15 Years Question Papers PDF with solutions. Practise previous year questions, understand trends and boost your preparation.
Download EBook
नई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिक संस्थान, रुड़की (IIT Roorkee) ने 1 जून को संयुक्त प्रवेश परीक्षा एडवांस्ड (JEE Advanced) 2026 का परिणाम और अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in के माध्यम से अपना रिजल्ट और जेईई एडवांस्ड फाइनल आंसर की 2026 जांच सकते हैं।
JEE Advanced 2027: Syllabus | Preparation Tips | Chapter-Wise Weightage
New: JEE Advanced 2026: Hardest, Easiest & Tricky Questions
Latest: JEE Advanced 2026- QP | Analysis | PYQ's (Last 15 Years)
Don't Miss: JEE Advanced Trigonometry Previous Year Questions
आईआईटी रुड़की ने परीक्षा परिणाम के साथ ही जेईई एडवांस्ड टॉपर्स लिस्ट 2026 भी जारी की है। जेईई एडवांस्ड 2026 में शुभम कुमार ने 360 में से 330 अंक हासिल कर ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1 प्राप्त की। वहीं, 329 अंकों के साथ कबीर छिल्लर दूसरे और 319 अंकों के साथ जतिन चाहर तीसरे स्थान पर रहे।
जेईई एडवांस्ड की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, पंजीकरण प्रक्रिया 2 जून, 2026 से शुरू होगी। प्राधिकरण द्वारा जोसा काउंसलिंग कुल 6 राउंड में आयोजित की जाएगी। जोसा काउंसलिंग के माध्यम से उम्मीदवारों को जेईई एडवांस्ड और जेईई मेन रैंक के आधार पर IIT, NIT, IIIT और अन्य भागीदार संस्थानों में प्रवेश दिया जाएगा।
जोसा काउंसलिंग 2026 में पंजीकरण, चयन प्रक्रिया, मॉक सीट आवंटन, अंतिम सीट आवंटन, शुल्क भुगतान व पुष्टि, दस्तावेज सत्यापन और आवंटित संस्थान में रिपोर्टिंग जैसे चरण शामिल हैं। आईआईटी के लिए जोसा कटऑफ 2026 जेईई एडवांस्ड 2026 रैंक और अन्य संस्थानों के लिए जेईई मेन 2026 रैंक पर आधारित होता है।
जेईई एडवांस्ड 2026 का आयोजन 17 मई को किया गया था। जेईई एडवांस्ड 2026 में कुल 56,880 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए, जिनमें 10,107 महिलाएं शामिल हैं। जेईई एडवांस्ड 2026 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर, जन्म तिथि और पंजीकृत मोबाइल नंबर जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार जेईई एडवांस्ड रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं:
आईआईटी रुड़की ने जेईई एडवांस्ड 2026 रिजल्ट के साथ फाइनल आंसर की और टॉपर्स सूची जारी कर दी है। जोसा काउंसलिंग सहित अन्य नवीनतम अपडेट के लिए यहां बने रहें।
June 2, 2026 | 10:00 AM IST
जोसा 2026 काउंसलिंग छह चरणों में आयोजित की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने JEE Main 2026 या JEE Advanced 2026 परीक्षा उत्तीर्ण की है, वे JoSAA काउंसलिंग के लिए पात्र हैं।
June 2, 2026 | 08:03 AM IST
IIT, NIT, IIIT, GFTI और अन्य भागीदार संस्थानों में प्रवेश के लिए JoSAA काउंसलिंग प्रक्रिया आज से शुरू होगी। सीटों का आवंटन उम्मीदवार की रैंक, सीटों की उपलब्धता और काउंसलिंग के दौरान भरी गई प्राथमिकताओं के आधार पर किया जाएगा।
June 1, 2026 | 10:12 PM IST
| कार्यक्रम | विवरण |
|---|---|
| सीट आवंटन राउंड 1 | 13 जून 2026 |
| ऑनलाइन रिपोर्टिंग: शुल्क भुगतान/ दस्तावेज अपलोड/ उम्मीदवारों द्वारा प्रश्नों का जवाब (यदि आवश्यक हो) | 13 जून से 26 जून 2026 तक |
| शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि | 26 जून 2026 |
| शुल्क भुगतान संबंधी समस्याओं का समाधान | 29 जून 2026 |
| प्रश्न का जवाब देने का अंतिम दिन | 29 जून 2026 |
June 1, 2026 | 09:07 PM IST
जेईई एडवांस्ड 2026 फाइनल आंसर की पेपर-1 और पेपर-2 के लिए पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है, जिसे डाउनलोड करने के लिए किसी भी विवरण की आवश्यकता नहीं होगी।
June 1, 2026 | 07:55 PM IST
भारतीय प्रौद्योगिक संस्थान, रुड़की (IIT Roorkee) ने 1 जून को संयुक्त प्रवेश परीक्षा एडवांस्ड (JEE Advanced) 2026 का परिणाम और अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है।
June 1, 2026 | 06:36 PM IST
नीचे सारणी में रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग शेड्यूल की जांच कर सकते हैं:
| कार्यक्रम | तिथि |
|---|---|
| जेईई मेन 2026 रिजल्ट | 20 अप्रैल 2026 |
| जेईई एडवांस्ड 2026 रिजल्ट | 1 जून 2026 |
| जोसा काउंसलिंग पंजीकरण एवं चॉइस फिलिंग शुरू सीट स्वीकृत शुल्क का अग्रिम भुगतान और दस्तावेजों को पहले से अपलोड करना | 2 जून 2026 |
| AAT में योग्य अभ्यर्थियों के लिए विकल्प भरना शुरू | 7 जून 2026 |
| मॉक सीट आवंटन 1 | 8 जून 2026 |
| मॉक सीट आवंटन 2 | 10 जून 2026 |
| पंजीकरण एवं चॉइस फिलिंग की अंतिम तिथि (विकल्प स्वतः लॉक) | 10 जून 2026 |
| सीट स्वीकृति शुल्क का पूर्व-भुगतान समाप्त | 11 जून 2026 |
| JoSAA द्वारा डेटा सत्यापन एवं मिलान | 12 जून 2026 |
June 1, 2026 | 05:15 PM IST
संयुक्त सीट आवंटन प्राधिकरण (JoSAA) ने जोसा 2026 काउंसलिंग शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर जारी कर दिया है।
June 1, 2026 | 03:51 PM IST
संयुक्त सीट आवंटन प्राधिकरण (JoSAA) ने इंजीनियरिंग कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए JoSAA काउंसलिंग 2026 कार्यक्रम जारी कर दिया है। प्राधिकरण कल, 2 जून, 2026 से JoSAA काउंसलिंग 2026 के लिए पंजीकरण और विकल्प भरने की प्रक्रिया शुरू करेगा।
June 1, 2026 | 02:53 PM IST
जेईई एडवांस्ड 2026 का आयोजन 17 मई को किया गया था। जेईई एडवांस्ड 2026 में कुल 56,880 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए, जिनमें 10,107 महिलाएं शामिल हैं।
June 1, 2026 | 01:49 PM IST
June 1, 2026 | 01:05 PM IST

June 1, 2026 | 12:02 PM IST
जोसा काउंसलिंग कुल 6 चरणों में आयोजित की जाएगी। जोसा काउंसलिंग 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन 2 जून को शाम 5 बजे से शुरू होगी।
June 1, 2026 | 10:56 AM IST
आईआईटी दिल्ली जोन के शुभम कुमार ने 330 अंक प्राप्त करके जेईई एडवांस्ड 2026 में शीर्ष स्थान हासिल किया है।
June 1, 2026 | 10:13 AM IST
June 1, 2026 | 09:55 AM IST
जेईई एडवांस्ड 2026 कट-ऑफ आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर देखा जा सकता है। कट-ऑफ सूची को उम्मीदवार के पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि का उपयोग करके डाउनलोड किया जा सकता है।
June 1, 2026 | 09:20 AM IST
(इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
June 1, 2026 | 09:13 AM IST
जेईई एडवारंस्ड रिजल्ट के साथ ही जेईई एडवांस्ड फाइनल आंसर की 2026 जारी कर दी है, जिसे डाउनलोड करने के लिए किसी भी क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी।
इसे भी पढ़ें - AAT 2026 Registration: आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए पंजीकरण आज से jeeadv.ac.in पर शुरू, लास्ट डेट 2 जून
June 1, 2026 | 09:13 AM IST
आईआईटी रुड़की ने आज आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जेईई एडवांस्ड रिजल्ट 2026 लिंक सक्रिय कर दिया है। उम्मीदवार लॉगिन क्रेडेंशियल की सहायता से अपना स्कोर कार्ड जांच सकते हैं।