BSER: राजस्थान में विद्यार्थियों की गतिविधियों का आंकलन करने के लिए होलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड तैयार
Saurabh Pandey | April 3, 2025 | 06:17 PM IST | 2 mins read
शैक्षिक सत्र 2024-25 में कक्षा 1 से 2 के विद्यार्थियों को समग्र रूप से सत्र के अंत में Holistic Progress Card उपलब्ध कराए जाने हैं। जो शाला दर्पण पोर्टल पर ऑनलाइन प्रविष्टि के बाद प्रिंट के माध्यम से विद्यार्थियों को उपलब्ध होंगे।
नई दिल्ली : माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान ने राज्य के विद्यालयों में विद्यार्थियों के साथ की जा रही गतिविधियों के ओवरऑल आंकलन के लिए Holistic Progress Card तैयार किया गया है। जो पूरे सत्र विद्यार्थियों द्वारा किए गए कार्य एवं शैक्षिक, व्यक्तिगत एवं सामाजिक कौशलों के विकास को परिलक्षित करने का प्रतिरूप होगा।
शैक्षिक सत्र 2024-25 में कक्षा 1 से 2 के विद्यार्थियों को समग्र रूप से सत्र के अंत में Holistic Progress Card उपलब्ध कराए जाने हैं। जो शाला दर्पण पोर्टल पर ऑनलाइन प्रविष्टि के बाद प्रिंट के माध्यम से विद्यार्थियों को उपलब्ध होंगे।
होलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड का उद्देश्य
- विद्यार्थियों के सतत् समग्र एवं व्यापक मूल्यांकन को परिलक्षित करना।
- विद्यार्थियों की शैक्षिक प्रगति को अंकों के स्थान पर ग्रेड में दर्ज करना।
- विद्यार्थियों की प्रगति को नियमित एवं निरन्तर मॉनिटरिंग करना।
- विद्यार्थियों की शैक्षिक व्यक्तिगत एवं सामाजिक कौशलों पर प्रगति को समेकित रूप से दर्ज करना।
- पारिवारिक शिक्षा एवं औपचारिक शिक्षा का समन्वय स्थापित करना।
- खेल विधि के माध्यम से पठन, लेखन, भाषा एवं संख्या ज्ञान की समझ का आंकलन करना।
HPC की विशेषताएं?
- विद्यार्थियों के सतत एवं व्यापक मूल्याकंन का प्रतिफल है।
- विद्यार्थियों के 360 डिग्री आयामों को सम्मिलित किया गया है।
- अंकों के स्थान पर ग्रेड दर्ज करते हुए शैक्षिक प्रगति का आंकलन किया जाता है।
ग्रेड का विवरण
- ग्रेड A - विद्यार्थी स्वतंत्र रूप से कार्य कर पा रहा है या स्तर की दक्षता हासिल कर रहा है।
- ग्रेड B - शिक्षक की सहायता से कार्य कर पाना या मध्यम स्तर की समझ / दक्षता होना।
- ग्रेड C - शिक्षक की विशेष सहायता से कार्य कर पाना या आंरभिक स्तर की समझ / दक्षता होना।
HPC तैयार करने के लिए शिक्षकों को निर्देश
Holistic Progress Card शाला दर्पण पोर्टल के टैब -परिणाम- परीक्षा परिणाम प्रविष्टियां- Summative Assessment (SA) Entry में प्रारम्भ किया गया है। जिसको SA-1, SA-2, SA-3 की विद्यार्थीवार ऑनलाइन दर्ज करते हुए पूरा किया जाना है। ऑनलाइन प्रविष्टि के बाद सत्र के अंत में प्रिंट, प्रमाणित कॉपी विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जानी है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी