RSOS Result 2025: राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी, rsos.rajasthan.gov.in पर करें चेक
Santosh Kumar | June 19, 2025 | 11:48 AM IST | 2 mins read
छात्र अपने आरएसओएस परिणाम 2025 की जांच करने के लिए नामांकन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग कर सकते हैं।
नई दिल्ली: राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल (आरएसओएस) ने 10वीं और 12वीं कक्षा का रिजल्ट 2025 जारी कर दिया है। आरएसओएस 2025 परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsos.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना आरएसओएस रिजल्ट 2025 चेक कर सकते हैं। आरएसओएस 10वीं-12वीं रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस लेख में आगे दी गई है।
आरएसओएस 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 21 अप्रैल से 16 मई 2025 के बीच आयोजित की गई। हालांकि, भारत-पाक तनाव के कारण 6 जिलों: बीकानेर, जैसलमेर, फलौदी, बाड़मेर, श्रीगंगानगर और जोधपुर में परीक्षाएं देरी से आयोजित की गईं।
इन जिलों में 28 से 30 मई 2025 के बीच परीक्षा आयोजित की गई थी। छात्र अपने आरएसओएस परिणाम 2025 की जांच करने के लिए नामांकन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग कर सकते हैं। ये दोनों विवरण एडमिट कार्ड में भी हैं।
RSOS 10th, 12th Result 2025: आरएसओएस लिंगवार पास प्रतिशत
आरएसओएस रिजल्ट में विषयवार अंक, कुल अंक, पास/फेल की स्थिति और अन्य विवरण शामिल हैं। जो छात्र किसी विषय से असंतुष्ट हैं, वे पुनर्मूल्यांकन के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। इसकी जानकारी जल्द ही वेबसाइट पर दी जाएगी।
आरएसओएस रिजल्ट 2025 में 10वीं और 12वीं दोनों में लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। 10वीं में 47.7% लड़कियां और 43.1% लड़के पास हुए, जबकि 12वीं में लड़कियों का रिजल्ट 49.4% और लड़कों का 48.7% रहा।
राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल की 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं पिछले साल 25 जून से 25 जुलाई तक आयोजित की गई थीं, जबकि नतीजे 10 सितंबर को घोषित किए गए थे। इस बार परीक्षा परिणाम जून में ही जारी कर दिए गए हैं।
RSOS Result 2025: आरएसओएस 10वीं-12वीं रिजल्ट कैसे चेक करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से आरएसओएस 10वीं-12वीं परिणाम 2025 की जांच कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट rsos.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- आरएसओएस रिजल्ट 2025 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- आरएसओएस 10वीं-12वीं रिजल्ट विंडो स्क्रीन पर ओपन होगी।
- आरएसओएस रिजल्ट के लिए जरूरी विवरण पोर्टल पर दर्ज करें।
- आरएसओएस रिजल्ट 2025 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- अपने अंको की जांच करें और स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।
राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल 10वीं और 12वीं का रिजल्ट शिक्षा मंत्री मदन दिलावर द्वारा शिक्षा संकुल परिसर से ऑनलाइन जारी किया गया। अभ्यर्थी आरएसओएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
अगली खबर
]School News: स्कूली शिक्षा में चंडीगढ़-पंजाब-दिल्ली अव्वल, मेघालय सबसे नीचे, मंत्रालय ने जारी की रिपोर्ट
पीजीआई-डी जिलों में स्कूली शिक्षा की स्थिति का आकलन करने के लिए बनाया गया है। अब तक स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने वर्ष 2017-18 से 2021-22 तक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए पीजीआई रिपोर्ट जारी की है।
Press Trust of India | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार