Rajasthan: राजस्थान स्वास्थ्य विभाग ने विभिन्न पदों के लिए पोस्टिंग ऑप्शन भरने की डेट 3 अगस्त तक बढ़ाई

Saurabh Pandey | July 30, 2026 | 05:40 PM IST | 1 min read

राजस्थान स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न भर्तियों के लिए सभी नवचयनित अभ्यर्थी निर्धारित अंतिम तिथि यानी 3 अगस्त 2026 से पहले 'राजहेल्थ पोर्टल' पर जाकर अपना पोस्टिंग ऑप्शनअवश्य लॉक कर लें।

इससे पहले पोस्टिंग ऑप्शन भरने की अंतिम तिथि 29 जुलाई 2026 निर्धारित की गई थी। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, राजस्थान (निदेशालय, एनएचएम) ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत विभिन्न पदों पर नवचयनित अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है। विभाग ने 'राजहेल्थ पोर्टल' के माध्यम से जिलेवार पदस्थापन विकल्प (Option Form) भरने करने की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया है। चयनित उम्मीदवार अब 3 अगस्त 2026 तक अपना पोस्टिंग ऑप्शन जमा कर सकेंगे।

निदेशालय, एनएचएम द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, यह छूट 8 प्रमुख कैडर के नवचयनित अभ्यर्थियों को दी गई है। परियोजना निदेशक (एनएचएम) संतोष कुमार गोयल के स्तर से अनुमोदित इस आदेश के बाद अभ्यर्थियों को अपने मनपसंद जिले का चयन करने के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है। इससे पहले पोस्टिंग ऑप्शन भरने की अंतिम तिथि 29 जुलाई 2026 निर्धारित की गई थी।

Rajasthan NHM Recruitment 2026: इन 8 पदों के लिए बढ़ी तिथि

  1. खंड कार्यक्रम अधिकारी
  2. लेखा सहायक
  3. सेक्टर स्वास्थ्य पर्यवेक्षक
  4. सामाजिक कार्यकर्ता
  5. डाटा एंट्री ऑपरेटर
  6. पब्लिक हेल्थ केयर नर्स
  7. नर्सिंग प्रशिक्षक
  8. नर्सिंग इंचार्ज

Also read BPSC TRE 4 Notification 2026: बीपीएससी को 32,388 पदों की भेजी गई अधियाचना, वैकेंसी विवरण जारी, विज्ञापन जल्द

Rajasthan NHM Recruitment 2026: पदवाइज शेड्यूल

पद का नाम
पूर्व निर्धारित तिथि
विस्तारित तिथि
खण्ड कार्यक्रम अधिकारी
29 जुलाई 2026
3 अगस्त 2026
लेखा सहायक
29 जुलाई 2026
3 अगस्त 2026
सेक्टर स्वास्थ्य पर्यवेक्षक
29 जुलाई 2026
3 अगस्त 2026
सामाजिक कार्यकर्ता
29 जुलाई 2026
3 अगस्त 2026
डाटा एंट्री ऑपरेटर
29 जुलाई 2026
3 अगस्त 2026
पब्लिक हेल्थ केयर नर्स
29 जुलाई 2026
3 अगस्त 2026
नर्सिंग प्रशिक्षक
29 जुलाई 2026
3 अगस्त 2026
नर्सिंग इंचार्ज
29 जुलाई 2026
3 अगस्त 2026
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]