Rajasthan News: राजस्थान सरकार ने चिकित्सा शिक्षा में बेहतर प्रशासन के लिए ‘ई-स्वास्थ्य संवाद’ मंच शुरू किया
Santosh Kumar | December 29, 2025 | 09:31 AM IST | 1 min read
इस पहल का उद्देश्य चिकित्सा शिक्षा के सभी स्तरों पर जवाबदेही सुनिश्चित करना, देरी को कम करना और आपसी समन्वय को मजबूत बनाना है।
जयपुर: राजस्थान सरकार ने चिकित्सा शिक्षा विभाग में सुशासन, पारदर्शिता और समन्वय को बेहतर बनाने के लिए नया डिजिटल संचार मंच ‘ई-स्वास्थ्य संवाद’ शुरू किया है। सीएम भजनलाल शर्मा और चिकित्सा शिक्षा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के मार्गदर्शन में इस पहल की शुरुआत की गई है। इसका उद्देश्य प्रौद्योगिकी-जनित सुधारों के जरिए स्वास्थ्य सेवाओं का सुदृढ़ीकरण है।
चिकित्सा शिक्षा प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने कहा कि यह मंच चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े सभी हितधारकों को जोड़ने वाले एक समर्पित ‘डिजिटल इंटरफेस’ के रूप में कार्य करेगा।
ई-स्वास्थ्य संवाद 2 चरणों में आयोजित होगा
चिकित्सा शिक्षा आयुक्त नरेश गोयल ने कहा कि ‘ई-स्वास्थ्य संवाद’ हर सप्ताह में 2 बार (मंगलवार और बृहस्पतिवार) वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित किया जाएगा। यह संवाद 2 चरणों में आयोजित किया जाएगा।
प्रधानाचार्य, चिकित्सा अधीक्षक, पीएमओ और विभागाध्यक्ष जैसे वरिष्ठ अधिकारी शाम 5 बजे से भाग लेंगे, जिसके बाद शाम 6 बजे से संकाय सदस्यों, चिकित्सकों, परिचर्या कर्मचारी, छात्र और आम जनता के साथ एक खुला संवाद होगा।
गूगल फॉर्म के जरिए समस्याएं बतानी होगी
उन्होंने कहा कि यह मंच शिकायतों के निवारण, स्वास्थ्य योजनाओं के कार्यान्वयन, बनियादी ढांचे की परियोजनाओं, उपकरणों की खरीद और मेडिकल कॉलेजों तथा अस्पतालों के दैनिक परिचालन संबंधी मुद्दों पर चर्चा को सुगम बनाएगा।
उन्होंने बताया कि हितधारक गूगल फॉर्म के माध्यम से पहले से ही अपनी समस्याएं और सुझाव प्रस्तुत कर सकते हैं। हालांकि बिना किसी पूर्व निर्धारित एजेंडे के भी चर्चा में भाग लेने की अनुमति होगी।
गोयल ने बताया कि बैठक में लिए गए निर्णय तुरंत दर्ज किए जाएंगे और संबंधित अधिकारियों को 72 घंटे के भीतर कार्रवाई की रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी। इस पहल का उद्देश्य चिकित्सा शिक्षा के सभी स्तरों पर जवाबदेही सुनिश्चित करना, देरी को कम करना और आपसी समन्वय को मजबूत बनाना है।
अगली खबर
]राहुल गांधी का भाजपा-आरएसएस पर आरोप, कहा- शिक्षा, संस्थानों को कमजोर करने की साजिश रच रहे
राहुल ने ‘फेसबुक’ पर एक पोस्ट में कहा कि हाल में उन्होंने जन संसद में भारतीय सांख्यिकी संस्थान के छात्रों से मुलाकात की, जिन्होंने देशभर के अन्य शैक्षणिक संस्थानों के छात्रों और शिक्षकों की ओर से लगातार उठाई जा रही उन्हीं गंभीर चिंताओं को दोहराया।
Press Trust of India | 1 min readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा