Rajasthan News: विश्वविद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा बने प्राथमिकता - राज्यपाल हरिभाऊ बागडे
Press Trust of India | November 27, 2025 | 05:43 PM IST | 1 min read
हरिभाऊ बागडे इस दौरान राजस्थान विश्वविद्यालय के वाणिज्य महाविद्यालय में एक नव निर्मित भवन के लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे।
जयपुर: राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने 27 नवंबर को कहा कि राज्य के वित्त पोषित राजकीय विश्वविद्यालय अपनी शैक्षिक रैंकिंग में सुधार के लिए गंभीर होकर काम करें। राज्यपाल ने इसके लिए सभी से मिलकर काम करने को कहा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर अधिकाधिक जोर दिए जाने की आवश्यकता जताई।
हरिभाऊ बागडे इस दौरान राजस्थान विश्वविद्यालय के वाणिज्य महाविद्यालय में एक नव निर्मित भवन के लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य के विश्वविद्यालयों में कुलगुरु चयन में यह विशेष ध्यान रखा जा रहा है कि वे राज्य को उच्च शिक्षा में देश और विश्व में अग्रणी बनाए।
राज्यपाल ने कहा कि विश्वविद्यालयों का ‘नेक ग्रेड’ होना जरूरी है। विश्वविद्यालय में भवन और दूसरी सुविधाएं होना ठीक है, पर सबसे अधिक जरूरी है वहां शैक्षणिक गुणवत्ता। उन्होंने ‘नैक ग्रेड’ के लिए सभी विश्वविद्यालयों को प्रयास करने का आह्वान किया। आगे कहा कि भारत ही वह राष्ट्र रहा है जिसने शून्य का ज्ञान विश्व को दिया। इसी से विश्व को गणना करने की दृष्टि मिली।
राजभवन राजस्थान ने अपने ऑफिशियल ‘एक्स’ हैंडल पर एक पोस्ट में लिखा, “राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने वाणिज्य महाविद्यालय में भवन “ब्लॉक बी” के लोकार्पण समारोह में कहा कि विश्वविद्यालय में भवन और दूसरी सुविधाएं होना ठीक है, पर सबसे अधिक जरूरी है वहां शैक्षणिक गुणवत्ता। उन्होंने नैक ग्रेड के लिए विश्वविद्यालयों को प्रयास किए जाने का आह्वान किया।”
संविधान दिवस समारोह -
एक अन्य पोस्ट में कहा गया कि, “राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने महर्षि दयानन्द सरस्वती विश्वविद्यालय में आयोजित संविधान दिवस समारोह में कहा कि संविधान भारत के जन के मन की भाषा है। इसलिए इसे लागू करते समय आत्मार्पित करने का उल्लेख किया गया है। उन्होंने विश्वविद्यालय के न्यूज लेटर त्रिवेणी का भी विमोचन किया।”
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार