Rajasthan Jobs: राजस्थान में सीईटी परीक्षा न होने से 23 भर्तियों में देरी, 20 लाख उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Saurabh Pandey | March 18, 2026 | 12:33 PM IST | 2 mins read
प्रदेश में आयोजित पिछली सीईटी के प्रमाण पत्रों की वैधता अवधि फरवरी में समाप्त हो चुकी है और आज की स्थिति में प्रदेश में सीईटी पात्रता रखने वाले एक भी बेरोजगार नहीं हैं। अगर यह भर्तियां प्रारंभ भी हो तो बिना सीईटी इन भर्तियों में एक भी आवेदन नहीं हो पाएगा।
नई दिल्ली : राजस्थान में समान पात्रता परीक्षा (सीईटी) नहीं हो पा रही है। इस कारण सीईटी के माध्यम से होने वाली 23 भर्तियां शुरू नहीं हो पाएंगी। इससे प्रदेश के 20 लाख से अधिक युवा परेशान हैं और सीईटी का इंतजार कर रहे हैं। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने कहा है कि सीईटी नहीं हुई तो इसमें शामिल भर्तियों में एक से डेढ़ साल तक की देरी हो सकती है।
प्रदेश में जब तक सीईटी परीक्षा नहीं होगी, तब तक इसमें शामिल इन 23 भर्तियों की प्रक्रिया प्रारंभ नहीं हो सकती है। यह भर्तियां करीब एक साल के लिए अटक गई हैं। क्योंकि सीईटी की प्रक्रिया प्रारंभ होगी तो आवेदन से लेकर परीक्षा परिणाम तक करीब 8 से 10 महीने का समय लगेगा। ऐसे में इस अवधि के बाद ही नई भर्तियां प्रारंभ हो सकती हैं।
प्रदेश में आयोजित पिछली सीईटी के प्रमाण पत्रों की वैधता अवधि फरवरी में समाप्त हो चुकी है और आज की स्थिति में प्रदेश में सीईटी पात्रता रखने वाले एक भी बेरोजगार नहीं हैं। अगर यह भर्तियां प्रारंभ भी हो तो बिना सीईटी इन भर्तियों में एक भी आवेदन नहीं हो पाएगा।
सीईटी के प्रावधानों में होना है बदलाव
- सीईटी की पात्रता के लिए रीट की तर्ज पर 60% न्यूनतम अंक प्राप्त करने की अनिवार्यता लागू हो सकती है।
- सीईटी आरएएस की तर्ज पर दो चरणों (प्री और मेंस) में आयोजित करने के प्रस्ताव पर भी मंथन चल रहा है।
- सीईटी प्रमाणपत्र की वैधता को 1 वर्ष से बढ़ाकर 3 साल किया गया है। यह प्रावधान नई सीईटी से लागू होना है।
राजस्थान सरकार का कार्मिक विभाग इन बदलावों को अंतिम रूप नहीं दे पा रहा है। इस कारण सीईटी नहीं हो पा रही है। जबकि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने पिछले साल ही सीईटी की परीक्षा तिथि घोषित कर दी थी। सीईटी सीनियर सेकेंडरी के लिए घोषित तिथि तो फरवरी में ही निकल चुकी है और सीईटी स्नातक की परीक्षा तिथि मई में है। लेकिन इस तिथि में भी सीईटी स्नातक की परीक्षा होना मुश्किल है।
Rajasthan Govt. Jobs: अटकी हुई प्रमुख भर्तियां
|
श्रेणी
|
अटकी हुई प्रमुख भर्तियां
|
|
सीईटी स्नातक (11 भर्तियां)
|
प्लाटून कमांडर, पटवारी-जिलेदार, जल संसाधन, कनिष्ठ लेखाकार (अधीनस्थ लेखा सेवा), कनिष्ठ लेखाकार (राज्य कृषि विपणन बोर्ड), तहसील राजस्व लेखाकार, पर्यवेक्षक महिला अधिकारिता, उपजेलर, छात्रावास अधीक्षक ग्रेड सेकंड, पटवारी (राजस्व अधीनस्थ सेवा), ग्राम विकास अधिकारी।
|
|
सीईटी सीनियर सेकेंडरी (12 भर्तियां)
|
वनपाल, छात्रावास अधीक्षक, लिपिक ग्रेड सेकंड, कनिष्ठ सहायक, जमादार ग्रेड-II, कांस्टेबल, कनिष्ठ सहायक।
|
एक से डेढ़ साल तक की देरी- बोर्ड अध्यक्ष
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने कहा है कि अभी सरकार की तरफ से हमारे पास सीईटी के आयोजन को लेकर कोई निर्देश नहीं मिले हैं। इतना जरूर है कि इसके प्रावधानों में कुछ बदलाव किया जा रहा है। मैं अगले तीन-चार दिन में सीईटी आयोजन को लेकर संबंधित अधिकारियों से मिलूंगा। सीईटी नहीं हुई तो इसमें शामिल भर्तियों में एक से डेढ़ साल तक की देरी हो सकती है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी