Abhay Pratap Singh | March 17, 2026 | 02:54 PM IST | 2 mins read
एचएसएससी स्टेनोग्राफर आवेदन पत्र में उम्मीदवारों को 16 से 19 मार्च के बीच सुधार का मौका भी दिया गया है। इससे पहले, आवेदन प्रक्रिया 6 से 20 फरवरी तक आयोजित की गई थी।

नई दिल्ली: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HSSC) ने विज्ञापन संख्या 01/2026, 02/2026, 03/2026 और 04/2026 के तहत ग्रुप-सी स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया फिर शुरू की गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर अंतिम तिथि 19 मार्च तक अप्लाई कर सकते हैं। दोबारा आवेदन विंडो 16 मार्च से शुरू है।
एचएसएससी स्टेनोग्राफर पात्रता मानदंड के अनुसार, एचसीसी ग्रुप सी सीईटी परीक्षा पास हो। किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (इंटरमीडिएट) परीक्षा उत्तीर्ण। मैट्रिक स्तर पर हिंदी/संस्कृत में से किसी एक विषय की पढ़ाई की हो। आवेदन की आयु 18 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “आयोग ने EWS के लिए वार्षिक पारिवारिक आय सीमा को 6 लाख रुपये से बढ़ाकर 8 लाख रुपये किए जाने संबंधी राज्य सरकार के निर्देश (14 जनवरी 2026) और उन अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, जो विज्ञापन संख्या 01/2026, 02/2026, 03/2026 और 04/2026 के तहत निर्धारित अंतिम तिथि तक आवेदन नहीं कर सके थे, एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।”
आयोग ने ऐसे सभी उम्मीदवारों को राहत देते हुए इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने का एक और अवसर प्रदान करने का फैसला किया है। इसके अलावा, जिन उम्मीदवारों ने पहले ही आवेदन पत्र जमा कर दिए हैं, लेकिन उसमें किसी प्रकार का संशोधन या अपडेट करना चाहते हैं, वे 16 मार्च से 19 मार्च 2026 रात 11:59 बजे तक अपने आवेदन में सुधार कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को पहले से जमा किए गए आवेदन पत्र में अपनी जानकारी को संपादित/अपडेट करते समय, उन्हें इस संशोधन के समर्थन में आवश्यक सहायक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। इसके अतिरिक्त, हस्ताक्षरित एवं संपादित आवेदन पत्र की पीडीएफ फाइल को पुनः अपलोड करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार हरियाणा स्टेनोग्राफर भर्ती 2026 आवेदन पत्र भर सकते हैं: