RSMSSB CET Admit Cards 2024: राजस्थान सीईटी इंटर लेवल एग्जाम एडमिट कार्ड recruitment.rajasthan.gov.in पर जारी
Abhay Pratap Singh | October 15, 2024 | 11:31 AM IST | 2 mins read
आरएसएमएसएसबी सीईटी एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।
नई दिल्ली: राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने सीनियर सेकेंडरी या कक्षा 12वीं स्तर की सामान्य पात्रता परीक्षा (CET) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाकर राजस्थान सीईटी इंटर लेवल एग्जाम एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।
राजस्थान 12वीं सीईटी एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। सीईटी एडमिट कार्ड के साथ ही बोर्ड ने अभ्यर्थियों के लिए निर्देश भी जारी किए हैं। राजस्थान सीईटी इंटर लेवल 2024 परीक्षा 22, 23 और 24 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी।
सूचना में कहा गया कि, RSMSSB CET एक पात्रता परीक्षा है और इसमें उत्तीर्ण होना भर्ती की गारंटी नहीं है। सीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए विभिन्न पदों हेतु भर्ती परीक्षाएं अलग-अलग आयोजित की जाएंगी। राजस्थान सीईटी 12वीं स्तर की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है। इसके बिना अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
आरएसएमएसएसबी सीईटी 2024 शेड्यूल के अनुसार, यह परीक्षा दो सत्रों में 180 मिनट यानी 3 घंटे के लिए आयोजित की जाएगी। पहला सत्र सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरा सत्र दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित होगी। नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
राजस्थान सीईटी एंट्रेंस एग्जाम 2024 के लिए लिखित परीक्षा 300 अंकों की होगी। प्रश्न पत्र में 150 प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न के लिए पांच विकल्प A, B, C, D और E होंगे। पहले चार विकल्पों में से केवल एक ही सही उत्तर होगा। यदि अभ्यर्थी किसी प्रश्न का उत्तर नहीं देना चाहता है, तो उसे E विकल्प भरना होगा।
RSMSSB Rajasthan 12th CET Admit Card 2024: एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से राजस्थान 12th लेवल सीईटी एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- एडमिट कार्ड टैब खोलें और परीक्षा नाम का चयन करें।
- अगले पेज पर एडमिट कार्ड संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- कैंडिडेट आवेदन संख्या, जन्म तिथि दर्ज करें और सबमिट करें।
- सीईटी एडमिट कार्ड प्रदर्शित होगा और इसका प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]NTA Exam Calendar 2025 Live: नीट, जेईई, सीयूईटी 2025 के लिए कब होगा एग्जाम, एनटीए कैलेंडर घोषणा जल्द@nta.ac.in
पिछले साल, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 19 सितंबर, 2023 को परीक्षा कैलेंडर 2024 जारी किया था। 2025 परीक्षा कैलेंडर के लिए एक अस्थायी कार्यक्रम जारी किया जाएगा, जिससे छात्र अपनी तैयारी की रणनीति बना सकेंगे।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी