Rajasthan BSTC Pre DElEd Seat Allotment: राजस्थान प्री डीएलएड सीट आवंटन रिजल्ट predeledraj2024.in पर जारी
Saurabh Pandey | August 5, 2024 | 10:55 AM IST | 1 min read
राजस्थान प्री-डी.एल.एड 2024 का सीट आवंटन परिणाम परीक्षा में उम्मीदवार के स्कोर, भरे गए विकल्पों और काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने वाले शिक्षा संस्थानों में सीटों की उपलब्धता पर आधारित होगा।
नई दिल्ली : राजस्थान की वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी, कोटा की तरफ से बीएसटीसी प्री डीएलएड परीक्षा की सीट आवंटन सूची जारी कर दी गई है। जो उम्मीदवार 20 जुलाई से 30 जुलाई के बीच आयोजित काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल हुए थे, वे अपना सीट आवंटन रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2024.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।
राजस्थान प्री-डी.एल.एड 2024 का सीट आवंटन परिणाम परीक्षा में उम्मीदवार के स्कोर, भरे गए विकल्पों और काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने वाले शिक्षा संस्थानों में सीटों की उपलब्धता पर आधारित होगा।
Rajasthan BSTC Seat Allotment Result 2024: शुल्क भुगतान
राजस्थान प्री डीएलएड काउंसलिंग 2024 के लिए सीट आवंटन परिणाम जारी होने के बाद, जो उम्मीदवार सीट आवंटन से संतुष्ट होंगे, उन्हें 11 अगस्त, 2024 तक 13,555 रुपये का भुगतान करना होगा।
Rajasthan BSTC Seat Allotment Result 2024: कॉलेज रिपोर्टिंग
जो उम्मीदवार प्रवेश शुल्क का भुगतान करेंगे, उन्हें भुगतान रसीद डाउनलोड करनी होगी, और प्रवेश पुष्टि के लिए अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवंटित कॉलेज में लेकर जाना होगा, जिसकी अंतिम तिथि 12 अगस्त, 2024 तक है।
Rajasthan BSTC Seat Allotment Result 2024: जरूरी दस्तावेज
राजस्थान बीएसटीसी के लिए जिन उम्मीदवारों ने प्रवेश शुल्क का भुगतान किया है, उन्हें आवंटित शिक्षा संस्थान में दस्तावेज सत्यापन के लिए निम्नलिखित दस्तावेज लेकर जाना होगा।
- प्री-डी.एल.एड सीट आवंटन पत्र
- राजस्थान प्री-डी.एल.एड 2024 आवेदन पत्र
- राजस्थान प्री-डी.एल.एड 2024 स्कोरकार्ड
- शैक्षणिक प्रमाण पत्र
- जन्मतिथि प्रमाण
- पहचान प्रमाण (आधार कार्ड, आदि)
- आय प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- विकलांगता प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
- ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
जो उम्मीदवार बेहतर वरीयता आवंटन के लिए आगे बढ़ना चाहते हैं, वे 14 से 16 अगस्त 2024 के बीच इसके लिए आवेदन कर सकते हैं, और फिर सीट आवंटन परिणाम 19 अगस्त 2024 को जारी किया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार