RBSE 12th Result 2026: आरबीएसई कक्षा 12 का रिजल्ट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी, 96.23% स्टूडेंट्स पास
Santosh Kumar | March 31, 2026 | 10:02 AM IST | 1 min read
राजस्थान बोर्ड कक्षा 12 का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट के अलावा एसएमएस और डिजिलॉकर जैसे अन्य माध्यमों से भी चेक किया जा सकता है।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Nowनई दिल्ली: आरबीएसई कक्षा 12वीं का रिजल्ट राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी कर दिया है। आरबीएसई ने तीनों स्ट्रीम- साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स के नतीजे एक साथ जारी किए हैं। लाखों छात्र जो राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, अब बोर्ड के आधिकारिक पोर्टल के जरिए अपने नतीजे देख सकते हैं। कक्षा 12 परीक्षा में 96.23% स्टूडेंट्स पास हुए हैं।
Also See: 50+ Entrance Exams after 12th | Career Options after 12th
Free Study Material for Class 12th: Boards & JEE | Boards & NEET
आरबीएसई कक्षा 12 की परीक्षाएं 12 फरवरी से 11 मार्च तक आयोजित की गईं। राजस्थान बोर्ड की परीक्षा पास करने के लिए, प्रत्येक विषय में 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। आरबीएसई कक्षा 12 रिजल्ट जांचने की प्रक्रिया सरल है।
RBSE Class 12th Result 2026: आरबीएसई कक्षा 12 रिजल्ट कैसे देखें?
छात्र नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से राजस्थान बोर्ड आरबीएसई कक्षा 10 रिजल्ट 2026 की जांच कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, आरबीएसई कक्षा 12 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर दर्ज करें और 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें।
- अंक, प्रतिशत, पास/फेल की स्थिति और अन्य विवरण स्क्रीन देखें।
- मार्कशीट डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट ले लें।
Rajasthan Board 12th Result 2026: मूल मार्कशीट स्कूल से मिलेगी
आरबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 में छात्र का नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि, माता-पिता का नाम, स्कूल का नाम, विषय के नाम, थ्योरी और प्रैक्टिकल में प्राप्त अंक, कुल अंक, पास/फेल की स्थिति और महत्वपूर्ण निर्देश शामिल हैं।
राजस्थान बोर्ड कक्षा 12 का रिजल्ट एसएमएस और डिजिलॉकर जैसे अन्य माध्यमों से भी चेक किया जा सकता है। यह मार्कशीट फिलहाल प्रोविजनल है, जिसे छात्र भविष्य में स्कूल से प्रमाणित कॉपी के रूप में प्राप्त कर सकेंगे।
राजस्थान बोर्ड रिजल्ट में अपने अंकों से असंतुष्ट छात्र पुनर्मूल्यांकन/पुनः जांच के लिए आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए विस्तृत जानकारी आरबीएसई द्वारा अपलोड की जाएगी। नवीनतम अपडेट के लिए राजस्थान बोर्ड की वेबसाइट पर जाएं।
अगली खबर
]RBSE 9th, 11th Result 2026 (Out) LIVE: आरबीएसई 9वीं, 11वीं का रिजल्ट जारी; रोल नंबर से चेक कर सकेंगे परिणाम
आधिकारिक वेबसाइट के अलावा, स्कूल भी छात्रों को सीधे उनके परिणाम उपलब्ध कराएंगे। कक्षा 9वीं और 11वीं के रिजल्ट अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) के माध्यम से साझा किए जाएंगे, जहां छात्र और अभिभावक स्कूल से मार्कशीट प्राप्त कर सकेंगे।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच