Santosh Kumar | March 31, 2026 | 10:38 AM IST | 1 min read
आरबीएसई 12वीं रिजल्ट लिंक स्ट्रीम-वाइज राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर एक्टिव है।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Now
नई दिल्ली: आरबीएसई कक्षा 12वीं रिजल्ट 2026 आज सुबह 10 बजे घोषित कर दिया गया है। साथ ही बोर्ड ने स्ट्रीम-वाइज टॉपर्स की सूची भी जारी कर दी है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर अजमेर स्थित बोर्ड मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान परिणाम की घोषणा की। 9 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने इस वर्ष परीक्षा दी। आरबीएसई 12वीं रिजल्ट लिंक आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर एक्टिव है।
Also See: 50+ Entrance Exams after 12th | Career Options after 12th
Free Study Material for Class 12th: Boards & JEE | Boards & NEET
कक्षा 12 परीक्षाओं के कुल पास प्रतिशत में सुधार दर्ज किया गया है। आर्ट्स स्ट्रीम में सबसे अधिक पास प्रतिशत रहा, जबकि साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम में भी अच्छा प्रदर्शन देखने को मिला। छात्र रोल नंबर डालकर मार्कशीट चेक कर सकते हैं।
आरबीएसई कक्षा 12 रिजल्ट में, लड़कियों ने न केवल परीक्षाओं में टॉप किया, बल्कि कुल पास प्रतिशत के मामले में भी लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया। राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इन नतीजों की घोषणा की।
नीचे दी गई तालिका में राजस्थान बोर्ड कक्षा 12 की परीक्षा में साइंस स्ट्रीम के टॉपर्स के नाम, प्रतिशत दिए गए हैं।
| रैंक | नाम | प्रतिशत |
|---|---|---|
1 | दीपिका | 99.80% |
2 | सोनू मेहरा | 99.80% |
3 | दिव्या भादू | 99.80% |
नीचे दी गई तालिका में राजस्थान बोर्ड कक्षा 12 की परीक्षा में कॉमर्स स्ट्रीम के टॉपर्स के नाम, प्रतिशत दिए गए हैं।
| रैंक | नाम | प्रतिशत |
|---|---|---|
1 | वर्षा रानी | 99.20% |
2 | अपडेट किया जाएगा | |
3 | अपडेट किया जाएगा |
नीचे दी गई तालिका में राजस्थान बोर्ड कक्षा 12 की परीक्षा में आर्ट्स स्ट्रीम के टॉपर्स के नाम, प्रतिशत दिए गए हैं।
| रैंक | नाम | प्रतिशत |
|---|---|---|
1 | नव्या मीना | 99.60% |
2 | नरपत | 99.60% |
3 | नैन्सी चौधरी | 99.60% |
शिक्षा मंत्री अजमेर स्थित बोर्ड मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इन नतीजों की घोषणा करेंगे। इस वर्ष कक्षा 12वीं की परीक्षाओं में 9 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए; ये परीक्षाएं 12 फरवरी से 11 मार्च के बीच आयोजित की गई।
Santosh Kumar