Rajasthan Board Exam 2027: आरबीएसई 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानें फीस, लास्ट डेट
Santosh Kumar | July 7, 2026 | 12:56 PM IST | 2 mins read
आरबीएसई राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए आवेदन लिंक आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर सक्रिय है।
नई दिल्ली: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) ने साल 2027 की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस बार बोर्ड ने परीक्षा शुल्क में 200 रुपये की बढ़ोतरी की है, जिसके बाद रेगुलर और सेल्फ-स्टडी करने वाले छात्रों को 850 रुपये का शुल्क देना होगा। फॉर्म स्कूलों के माध्यम से भरे जाएंगे। आरबीएसई बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए आवेदन लिंक आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर सक्रिय है।
आरबीएसई बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए जमा किए गए आवेदन पत्र में 7 से 16 सितंबर तक बिना किसी शुल्क के सुधार किए जा सकते हैं। प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए, छात्रों को हर विषय के लिए 200 रुपये का अलग शुल्क देना होगा।
Rajasthan Board Exam 2027: परीक्षा के लिए आवेदन संबंधी निर्देश
राजस्थान बोर्ड ने सीडबल्यूएसएन, दृष्टिबाधित उम्मीदवारों, शारीरिक रूप से विकलांग उम्मीदवारों, युद्ध में शहीद हुए या विकलांग सैनिकों के बच्चों और पुलवामा हमले में शहीद हुए सैनिकों के आश्रितों को परीक्षा फीस से छूट दी है।
हालांकि, उन्हें 50 रुपये की टोकन फीस जमा करनी होगी। विद्यालय बोर्ड की वेबसाइट पर लॉगिन करके विद्यार्थियों के आवेदन पत्र भरेंगे। आवेदन भरने की जिम्मेदारी संस्था प्रधान की होगी। इस संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं।
प्राइवेट स्कूलों को एप्लीकेशन प्रोसेस शुरू करने से पहले सालाना बोर्ड एफिलिएशन फीस जमा करनी होगी; तभी वे लॉग इन करके आवेदन भर पाएंगे। सभी फॉर्म निर्देशों के अनुसार समय पर नोडल सेंटरों में जमा करने होंगे।
Also read RSKMP 5th-8th Result 2026 LIVE: आरएसकेएमपी एमपी बोर्ड 5वीं-8वीं पुनः परीक्षा का रिजल्ट आज @rskmp.in
RBSE Board Exam 2027: बोर्ड परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क
साल 2027 की परीक्षाओं में शामिल होने वाले सभी रेगुलर और प्राइवेट उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन परीक्षा आवेदन फ़ॉर्म भरने और फीस जमा करने की आखिरी तारीखें इस प्रकार हैं-
|
शुल्क विवरण |
परीक्षा शुल्क (रु.) |
आवेदन शुरू |
चालान प्रिंट करने की लास्ट डेट |
शुल्क जमा करने की लास्ट डेट |
|---|---|---|---|---|
|
सामान्य परीक्षा शुल्क |
850 |
6 जुलाई |
6 अगस्त |
11 अगस्त |
|
विलंब शुल्क सहित (850 + 250) |
1100 |
7 अगस्त |
12 अगस्त |
17 अगस्त |
|
दुगुने विलंब शुल्क सहित (850 + 500) |
1350 |
13 अगस्त |
18 अगस्त |
21 अगस्त |
|
एक अतिरिक्त परीक्षा शुल्क सहित (850 + 850) |
1700 |
19 अगस्त |
24 अगस्त |
29 अगस्त |
|
असाधारण परीक्षा शुल्क सहित (850 + 1500) (शास्ति) |
2350 |
25 अगस्त |
1 सितंबर |
5 सितंबर |
अगली खबर
]CBSE 10th Second Board Result 2026 LIVE: सीबीएसई 10वीं सेकंड बोर्ड रिजल्ट जल्द जारी होगा, डिजिलॉकर लिंक जानें
बोर्ड ने रिजल्ट की तैयारी पूरी कर ली है और इसे जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in और डिजिलॉकर पर जारी किया जाएगा। स्टूडेंट्स सीबीएसई 10वीं सेकंड बोर्ड रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार