PSEB Class 10 Result 2024: पीएसईबी कक्षा 10वीं रिजल्ट लिंक pseb.ac.in पर सक्रिय, लड़कियों ने मारी बाजी
Abhay Pratap Singh | April 19, 2024 | 02:06 PM IST | 2 mins read
पंजाब बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2024 में लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 98.11% और लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 96.47% दर्ज किया गया।
नई दिल्ली: पंजाब बोर्ड ने आज यानी 19 अप्रैल 2024 को पीएसईबी कक्षा 10 परिणाम 2024 लिंक आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर सक्रिय कर दिया है। छात्र लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर और जन्म तिथि की सहायता से पीएसईबी कक्षा 10 परिणाम 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।
इससे पहले कल यानी 18 अप्रैल को पीएसईबी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पंजाब बोर्ड कक्षा 10 परिणाम की घोषणा की थी। पीएसईबी कक्षा 10वीं परीक्षा में कुल 2,97,048 छात्रों में से 2,73,348 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। इस वर्ष छात्रों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 97.24% दर्ज किया गया है।
पीएसईबी कक्षा 10 की परीक्षाएं 13 फरवरी से 6 मार्च 2024 तक राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। पंजाब बोर्ड कक्षा 10वीं की मार्कशीट में छात्र अपना नाम, रोल नंबर, परीक्षा का नाम, विषय, प्राप्त अंक, कुल अंक, श्रेणी और योग्यता स्थित देख सकते हैं।
इस बार पंजाब बोर्ड परीक्षा परिणाम में लड़कियों ने बाजी मारी है। पीएसईबी कक्षा 10वीं एग्जाम में लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 98.11% दर्ज किया गया है। वहीं, पंजाब बोर्ड मैट्रिक 2024 परीक्षा में 96.47% छात्र सफल हुए हैं। बता दें कि, इस वर्ष टॉप-3 में तीनों लड़कियों के नाम शामिल हैं।
जारी आंकड़ों के अनुसार, इस साल पीएसईबी कक्षा 10 परिणाम 2024 में निजी स्कूलों ने सरकारी स्कूलों और सहायता प्राप्त स्कूलों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है। निजी स्कूलों में छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 98.01%, सरकारी स्कूलों में 97.32% और सहायता प्राप्त स्कूलों में 93.71% दर्ज किया गया है।
PSEB 10th Result 2024: रिजल्ट जांचें
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके पीएसईबी 10वीं परिणाम 2024 डाउनलोड कर सकते हैं-
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर मौजूद PSEB 10th Result 2024 Link पर क्लिक करें।
- छात्र लॉगिन क्रेडेंशियल जैसी रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
- Punjab Board 10th Result 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- छात्र इसे जांचें और प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र