Saurabh Pandey | June 3, 2026 | 04:00 PM IST | 2 mins read
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं की जुलाई/अगस्त 2026 में होने वाली सप्लीमेंट्री परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन फॉर्म और फीस का शेड्यूल जारी कर दिया है।

नई दिल्ली : पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की पूरक (सप्लीमेंट्री) परीक्षाओं के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो छात्र कंपार्टमेंट, री-अपेयर (पुनः परीक्षा), या अतिरिक्त विषय श्रेणी के तहत परीक्षा देना चाहते हैं, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, छात्र बिना किसी विलंब शुल्क के 15 जून 2026 तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।
यदि कोई छात्र इस समय सीमा से चूक जाता है, तो वह 1,000 रुपये के विलंब शुल्क के साथ 22 जून 2026 तक आवेदन कर सकेगा। इसके अलावा, बिना लेट फीस के परीक्षा फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 19 जून और लेट फीस के साथ 26 जून 2026 तय की गई है।
Also read UP PGT Result 2026: यूपी पीजीटी रिजल्ट upessc.up.gov.in पर जारी, 2253 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए सफल
पंजाब बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं की पूरक परीक्षाओं का आयोजन जुलाई/अगस्त 2026 में किए जाने की संभावना है। बोर्ड ने साफ किया है कि ओपन स्कूल सिस्टम के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया और परीक्षा शेड्यूल से जुड़ी जानकारी बाद में अलग से जारी की जाएगी।