Rashtriya Bal Puraskar: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 17 बच्चों को राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया
Saurabh Pandey | December 26, 2024 | 03:30 PM IST | 1 min read
इस साल जिन 17 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए चुना गया है, उनमें सात लड़के और 10 लड़कियां शामिल हैं। प्रत्येक विजेता को एक पदक, प्रमाणपत्र और एक प्रशस्ति पुस्तिका प्रदान की जाएगी।
नई दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित एक समारोह में 17 बच्चों को उनकी असाधारण उपलब्धियों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया। राष्ट्रपति ने कहा कि पुरस्कार विजेता बच्चों में देशभक्ति के उदाहरण हमारे देश के उज्ज्वल भविष्य में हमारे विश्वास को मजबूत करते हैं। देशभक्ति युवा और वृद्ध सभी को राष्ट्र के कल्याण के लिए पूर्ण समर्पण के मार्ग पर ले जाती है।
राष्ट्रपति ने कहा कि बच्चों की प्रतिभा को अवसर देना तथा उसका सम्मान करना हमारी परंपरा का हिस्सा रहा है। इस परंपरा को और मजबूत बनाना चाहिए। मुझे आप सभी पर गर्व है। मुझे ही नहीं, पूरे देश को, पूरे समाज को आप सभी पर नाज है। आपने जो काम किए हैं वे असाधारण हैं। आपने जो हासिल किया है वह आश्चर्यजनक है।
राष्ट्रपति ने कहा कि वर्ष 2047 में जब हम भारत की स्वतंत्रता की शताब्दी मनाएंगे, तब ये पुरस्कार विजेता देश के प्रबुद्ध नागरिक होंगे। ऐसे प्रतिभाशाली लड़के और लड़कियां विकसित भारत के निर्माता बनेंगे। वर्ष 2022 से आज के दिन को ‘वीर बाल दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। मैं सभी देशवासियों की ओर से साहिबजादों की स्मृति को सादर नमन करती हूं।
Pradhan Mantri Rashtriya Bal Puraskar: 17 बच्चों को मिला सम्मान
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2024 के लिए 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से चुने गए सात लड़कों और 10 लड़कियों को उनकी उपलब्धि के लिए एक पदक, प्रमाण पत्र और एक प्रशस्ति पत्र पुस्तिका प्रदान की गई।
Also read AISSEE 2025: ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेस एग्जामिनेशन पंजीकरण exams.nta.ac.in/AISSEE पर शुरू
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीर बाल दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी उद्घाटन भाषण देंगी। पीएमआरबीपी पुरस्कार विजेताओं और गणमान्य व्यक्तियों के साथ लगभग 3,500 बच्चे इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार