POWERGRID Engineer Trainee Recruitment 2026: पावरग्रिड में इंजीनयर ट्रेनी पदों पर भर्ती, आवेदन शुल्क जानें

Saurabh Pandey | November 4, 2026 | 07:44 AM IST | 1 min read

पावरग्रिड कार्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में इंजीनयर ट्रेनी पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

पावरग्रिड में इंजीनियर ट्रेनी के 319 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (PGCIL) ने GATE 2026 के माध्यम से पीजीसीआईएल इंजीनियर ट्रेनी भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स पीजीसीआईएल की आधिकारिक वेबसाइट powergrid.in पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 18 नवंबर 2026 (रात 11:59 बजे) है।

पावरग्रिड में इंजीनयर ट्रेनी पदों पर आवेदन के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

POWERGRID Engineer Trainee Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में इंजीनियर ट्रेनी पदों के लिए आवेदन करने वाले अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पीडब्ल्यूबी, विभागीय वर्ग के उम्मीदवारों को छोड़कर अन्य उम्मीदवारों को ऑनलाइन पेमेंट गेटवे के माध्यम से 500 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा।

POWERGRID Engineer Trainee Recruitment 2026: रिक्तियों की संख्या

पद का  नाम ​
गेट 2026 पेपर
रिक्तियां
इलेक्ट्रिकल (Electrical)
EE
250
सिविल (Civil)
CE
48
कंप्यूटर साइंस (Computer Science)
CS
21
कुल

319

Also read UPSSSC: यूपी प्लाटून कमाडंर और ब्लॉक ऑर्गनाइजर मेन्स परीक्षा के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया शुरू

POWERGRID Engineer Trainee Recruitment 2026: जरूरी दस्तावेज

  1. GATE 2026 एडमिट कार्ड
  2. GATE 2026 स्कोरकार्ड
  3. कक्षा 10वीं का प्रमाणपत्र (जन्म तिथि का प्रमाण)
  4. इंजीनियरिंग डिग्री या मार्कशीट
  5. अंतिम वर्ष की मार्कशीट
  6. हाल ही की पासपोर्ट-साइज फोटो
  7. स्कैन किए गए हस्ताक्षर
  8. श्रेणी प्रमाणपत्र
  9. PwBD प्रमाणपत्र
  10. वैलिड ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]