Santosh Kumar | February 25, 2024 | 09:45 AM IST | 2 mins read
पंजाब नेशनल बैंक लिखित परीक्षा के बाद साक्षात्कार और दस्तावेज़ सत्यापन के आधार पर उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग करेगा।
नई दिल्ली: पंजाब नेशनल बैंक द्वारा पीएनबी एसओ भर्ती 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया की आखिरी तारीख आज यानी 25 फरवरी है। इच्छुक उम्मीदवार जो इस भर्ती के मानदंडों को पूरा करते हैं, वे पीएनबी की आधिकारिक वेबसाइट pnbindia.in पर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। पंजाब नेशनल बैंक का लक्ष्य इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 1025 विशेषज्ञ अधिकारी (एसओ) पदों को भरना है। उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा, उसके बाद साक्षात्कार और दस्तावेज़ सत्यापन के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
आवेदन करने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 1180 रुपये शुल्क और जीएसटी का भुगतान करना होगा। वहीं एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों को 59 रुपये प्लस जीएसटी का भुगतान करना होगा। चयनित होने पर वेतन पद के अनुसार होता है। यह 36 हजार रुपये से लेकर 78 हजार रुपये प्रति माह तक है।
पीएनबी संभावित ऑनलाइन परीक्षा मार्च/अप्रैल 2024 में आयोजित कर सकती है। पात्रता मानदंडो की बात करें तो पीएनबी एसओ भर्ती 2024 में आवेदन करने के लिए भारत का नागरिक होना जरूरी है।
इसके अलावा नेपाल, भूटान, तिब्बती शरणार्थी, पाकिस्तान, बर्मा, श्रीलंका, पूर्वी अफ्रीका के नागरिक जिन्होंने भारत सरकार से भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र प्राप्त किया है, वे भी इस भर्ती में भाग ले सकते हैं। साथ ही शैक्षिक योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग है, इसलिए इसकी विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवारों को बैंक की आधिकारिक अधिसूचना पढ़नी चाहिए।
पीएनबी एसओ भर्ती 2024 में पदों के नाम और इससे जुड़ी आयु सीमा की जानकारी इस प्रकार है-
पद का नाम | न्यूनतम आयु सीमा | अधिकतम आयु सीमा |
अधिकारी-ऋण | 21 वर्ष | 28 वर्ष |
प्रबंधक-विदेशी मुद्रा | 25 वर्ष | 35 वर्ष |
प्रबंधक-साइबर सुरक्षा | 25 वर्ष | 35 वर्ष |
वरिष्ठ प्रबंधक-साइबर सुरक्षा | 27 वर्ष | 38 वर्ष |
PNB SO Recruitment 2024 के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी नीचे दिये गए चरणों का पालन कर सकते हैं।