PNB SO Final Result 2025: पीएनबी एसओ फाइनल रिजल्ट pnbindia.in पर जारी, डाउनलोड चरण और रिपोर्टिंग शेड्यूल जानें
Abhay Pratap Singh | September 5, 2025 | 02:39 PM IST | 1 min read
पीएनबी स्पेशलिस्ट ऑफिसर्स फाइनल रिजल्ट 2025 पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है। नियुक्ति पत्र पत्राचार पते पर भेजा जाएगा।
नई दिल्ली: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने एचपीआर 2025-26 के अंतर्गत विभिन्न स्ट्रीम में स्पेशलिस्ट ऑफिसर्स (SO) पदों पर भर्ती के लिए अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट pnbindia.in के माध्यम से पीएनबी एसओ फाइनल रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
पीएनबी स्पेशलिस्ट ऑफिसर अंतिम परिणाम 2025 पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है, जिसे डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट को किसी भी लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी। पीएसबी एसओ फाइनल रिजल्ट पीडीएफ में रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नबंर, शॉर्टलिस्ट उम्मीदवार का नाम और रिपोर्टिंग स्थल की जांच कर सकते हैं।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे 29 सितंबर को सुबह 9:30 बजे संबंधित प्रशिक्षण केंद्रों पर रिपोर्ट करें, ताकि वे औपचारिकताएं पूरी कर सकें और प्रशिक्षण के बाद पोस्टिंग प्राप्त कर सकें।” आगे कहा गया कि कैंडिडेट को नियुक्ति पत्र पत्राचार पते पर भेजा जा रहा है।
पीएनबी एसओ भर्ती 2025 के लिए रिपोर्टिंग प्रक्रिया में दस्तावेज सत्यापन, फॉर्म जमा करना और अन्य प्रक्रियाएं शामिल हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से स्पेशलिस्ट ऑफिसर्स के कुल 350 पदों को भरा जाएगा। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए पीएनबी करियर्स पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं।
PNB SO Final Result 2025 Out: आवश्यक दस्तावेज
उम्मीदवारों को नियुक्त पत्र और निम्नलिखित दस्तावेजों के साथ रिपोर्टिंग स्थल पर पहुंचना अनिवार्य है:
- शैक्षणिक प्रमाण पत्र और मार्कशीट
- पहचान प्रमाण पत्र (आधारकार्ड/पैनकार्ट आदि)
- अनुभव प्रमाण पत्र (यदि लागू हो तो)
- नियुक्ति पत्र में उल्लिखित अन्य दस्तावेज।
PNB Specialist Officer SO Final Result 2025: डाउनलोड चरण जानें
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके पीएनबी एसओ अंतिम परिणाम 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:
- पीएनबी की आधिकारिक वेबसाइट www.pnbindia.in पर जाएं
- इसके बाद, होमपेज पर उपलब्ध ‘भर्ती’ टैब पर क्लिक क्लिक करें।
- फिर, स्पेशल ऑफिसर्स अंतिम परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
- पीएनबी एसओ फाइनल रिजल्ट 2025 पीडीएफ ओपन होगी।
- उम्मीदवार अपना रोल नंबर और नाम जांचें व डाउनलोड करें।
अगली खबर
]UPSSSC PET 2025: यूपीएसएसएससी पीईटी एग्जाम कल 2 शिफ्ट में; जानें गाइडलाइंस, जरूरी दस्तावेज, रिपोर्टिंग टाइम
परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक (पहली पाली) और दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक (दूसरी पाली) निर्धारित है। यूपीएसएसएससी पीईटी एडमिट कार्ड 1 सितंबर 2025 को आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर पहले ही जारी कर दिए गए हैं।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल