पीएम मोदी की तस्वीर को ‘पैरों से रौंदने’ के आरोप में एमएसएफ, एसएफआई के छात्रों पर मामला दर्ज

Press Trust of India | October 22, 2026 | 01:33 PM IST | 1 min read

प्राथमिकी में कहा गया है कि आरोपियों ने कथित तौर पर प्रधानमंत्री की तस्वीर फाड़ी, उसे जमीन पर फेंका और पैरों से रौंद दिया। आरोप है कि ऐसा सार्वजनिक दंगा भड़काने के इरादे से किया गया।

पुलिस ने बताया कि मन्नारक्कड़ थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 192 के तहत मामला दर्ज किया गया है। (इमेज-एक्स/@narendramodi)

पलक्कड: केरलम में पलक्कड जिले के मन्नारक्कड़ में कॉलेज छात्र संघ चुनाव प्रचार के समापन कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तस्वीर कथित तौर पर फाड़ने और उसे पैरों से रौंदने के मामले में मुस्लिम स्टूडेंट्स फेडरेशन (एमएसएफ) और स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के करीब 15 सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, यह घटना 13 अक्टूबर को शाम करीब साढ़े चार बजे एमईएस कल्लाडी कॉलेज के सामने हुई। वहां कॉलेज छात्र संघ चुनाव के प्रचार अभियान के अंतिम कार्यक्रम (कोट्टिक्कलासम) के लिए एमएसएफ और एसएफआई के कार्यकर्ता जुटे थे।

प्राथमिकी में कहा गया है कि आरोपियों ने कथित तौर पर प्रधानमंत्री की तस्वीर फाड़ी, उसे जमीन पर फेंका और पैरों से रौंद दिया। आरोप है कि ऐसा सार्वजनिक दंगा भड़काने के इरादे से किया गया।

Also read जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने प्रदर्शनकारी छात्रों की मांगों पर विचार के लिए 7 सदस्यीय समिति गठित की

पुलिस ने बताया कि मन्नारक्कड़ थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 192 के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह धारा इस आशय या जानकारी के साथ जानबूझकर गैरकानूनी कृत्य करने से संबंधित है कि उससे दंगा भड़कने की आशंका है।

पुलिस ने बताया कि मामला मन्नारक्कड़ के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता बीजू की शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]