PGCIL Apprentice Recruitment 2024: पीजीसीआईएल अप्रेंटिस भर्ती पंजीकरण powergrid.in पर शुरू, 8 सितंबर लास्ट डेट
Saurabh Pandey | August 20, 2024 | 07:28 PM IST | 2 mins read
पीजीसीआईएल अप्रेंटिस भर्ती 2024 की चयन प्रक्रिया में उस पद के लिए क्वालीफाइंग परीक्षा के अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार करना शामिल है। इसके बाद, उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा।
नई दिल्ली : पावरग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (पीजीसीआईएल) ने देश भर में पीजीसीआईएल की विभिन्न इकाइयों में अप्रेंटिस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 20 अगस्त से शुरू कर दी है। पीजीसीआईएल अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक उम्मीदवार वेबसाइट powergrid.in पर जाकर 8 सितंबर 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
क्षेत्रवाइज रिक्तियों का विवरण
पीजीसीआईएल अप्रेंटिस भर्ती 2024 का लक्ष्य देश भर के क्षेत्रों/प्रतिष्ठानों में विभिन्न ट्रेडों के लिए 1031 अप्रेंटिस पदों को भरना है। इसके लिए उम्मीदवारों का चयन एक साल के किया जाएगा।
- कॉर्पोरेट सेंटर, गुरूग्राम - 71 पद
- उत्तरी क्षेत्र - I -फरीदाबाद - 141 पद
- उत्तरी क्षेत्र - II जम्मू - 70 पद
- उत्तरी क्षेत्र-III लखनऊ - 88 पद
- पूर्वी क्षेत्र - I पटना - 66 पद
- पूर्वी क्षेत्र - II कोलकाता - 58 पद
- उत्तर पूर्वी क्षेत्र, शिलांग - 106 पद
- ओडिशा प्रोजेक्ट्स, भुवनेश्वर - 47 पद
- पश्चिमी क्षेत्र - I, नागपुर - 101 पद
- पश्चिमी क्षेत्र - II, वडोदरा -112 पद
- दक्षिणी क्षेत्र - I, हैदराबाद - 68 पद
- दक्षिणी क्षेत्र - II, बैंगलोर - 101 पद
PGCIL Apprentice Recruitment 2024: आयुसीमा
पीजीसीआईएल अप्रेंटिस भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा अप्रेंटिसशिप नियमों के अनुसार होनी चाहिए। हालांकि, उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।
PGCIL Apprentice Recruitment 2024: आवेदन शुल्क
पीजीसीआईएल अप्रेंटिस भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।
PGCIL Apprentice Recruitment 2024: शैक्षणिक योग्यता
पीजीसीआईएल ग्रेजुएट अप्रेंटिस भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए शैक्षणिक योग्यता बी.ई./बी.टेक. डिग्री होना चाहिए। डिप्लोमा अप्रेंटिस पदों के लिए संबंधित फील्ड में डिप्लोमा होना चाहिए। ट्रेड अप्रेंटिस पदों के लिए संबंधित फील्ड में आईटीआई होना चाहिए।
PGCIL Apprentice Recruitment 2024: चयन प्रक्रिया
पीजीसीआईएल अप्रेंटिस भर्ती 2024 की चयन प्रक्रिया में उस पद के लिए क्वालीफाइंग परीक्षा के अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार करना शामिल है। इसके बाद, उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा।
PGCIL Apprentice Recruitment 2024: स्टाइपेंड
आईटीआई अप्रेंटिस पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 13,500 रुपये स्टाइपेंड मिलेगा, जबकि डिप्लोमा अप्रेंटिस पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 15,000 रुपये और ग्रेजुएट अप्रेंटिस पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 17,500 रुपये मिलेंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई