BPSC News: 70वीं बीपीएससी परीक्षा पर पटना हाईकोर्ट में सुनवाई आज; 350 प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों पर एफआईआर दर्ज
Santosh Kumar | January 31, 2025 | 10:15 AM IST | 2 mins read
इससे पहले 16 जनवरी को अदालत ने बिहार सरकार और बीपीएससी को 30 जनवरी तक हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया।
नई दिल्ली: 70वीं बीपीएससी पीटी परीक्षा रद्द कर दोबारा परीक्षा कराने की मांग को लेकर दायर याचिका पर आज (31 जनवरी) पटना हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है। परीक्षा में कथित अनियमितताओं और विसंगतियों को लेकर छात्रों ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। इस बीच, पुलिस ने आयोग कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन करने की कोशिश करने वाले 350 प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की हैं।
जिला मजिस्ट्रेट ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया, "प्रदर्शनकारियों को भड़काने के आरोप में 4 लोगों को गिरफ्तार और 30 लोगों को हिरासत में लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर और लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा।"
BPSC News: गिरफ्तार लोगों को कोर्ट में पेश किया जाएगा
गिरफ्तार किए गए 4 लोगों में से एक पटना के शिक्षक रामान्शु मिश्रा हैं। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं। डीएम ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी 4 लोगों को आज (31 जनवरी) कोर्ट में पेश किया जाएगा।
इससे पहले 16 जनवरी को सुनवाई हुई थी। उस समय कोर्ट ने बिहार सरकार और बीपीएससी को 30 जनवरी तक हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि हिरासत में लिए गए कुल 30 लोगों में से 26 पटना के निवासी नहीं हैं।
जिलाधिकारी ने कहा, ‘‘वे बीपीएससी कार्यालय की ओर बढ़ना चाहते थे, जिसकी पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने अनुमति नहीं दी। सुरक्षाकर्मियों के बार-बार अनुरोध के बावजूद उन्होंने सड़क खाली करने से इनकार कर दिया।
BPSC Protest: आयोग कार्यालय के पास एकत्र हुए थे छात्र
इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। प्रदर्शनकारी गुरुवार को बड़ी संख्या में आयोग कार्यालय के पास एकत्र हुए और 13 दिसंबर को राज्य भर में आयोजित एकीकृत 70वीं प्री परीक्षा को रद्द करने की अपनी मांग दोहराई।
आयोग पहले ही इस मांग को खारिज कर चुका है। जानकारी के मुताबिक, प्रदर्शन के दौरान दो-तीन छात्र घायल भी हुए हैं। 13 दिसंबर को आयोजित परीक्षा को रद्द करने की मांग वाली याचिका पर पटना हाईकोर्ट आज सुनवाई करेगा।
अगली खबर
]Bihar Board Exam 2025: बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं कल से होंगी शुरू, बीएसईबी ने जारी की एग्जाम गाइडलाइन
बिहार बोर्ड की परीक्षा 1,677 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। बीएसईबी ने कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए परीक्षा निर्देश जारी कर दिए हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी