Saurabh Pandey | February 24, 2026 | 04:04 PM IST | 1 min read
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने पेपर 2 (बी.आर्क और बी.प्लानिंग) के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (मुख्य) 2026 सत्र 1 का आयोजन 316 शहरों (भारत के बाहर के 12 शहरों सहित) के 426 केंद्रों पर किया गया था।
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Now
नई दिल्ली : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जेईई मेन सेशन 1 पेपर 2 (बी.आर्क, बी.प्लानिंग) का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in के माध्यम अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
JEE Main: Chapter Wise Weightage | Syllabus | Most Scoring Topics: Jan | April | Test Series
Sample Papers 2027 : Physics | Chemistry | Maths | Inorganic Chemistry | PYQ's
New: Kinematics | Vectors | Law of Motion | Session 1 & 2 Analysis (2026)
Don't Miss: Free 1:1 Counselling | Foreign Universities in India | Study Guide
जेईई मेन 2026 पेपर 2 में दो उम्मीदवारों ने 100 परसेंटाइल स्कोर हासिल किया है। पेपर 2ए (बी.आर्क) में केरल के सूर्यथेजुस एस ने पूरा-पूरा अंक हासिल किया है। वहीं पेपर 2बी (बी-प्लानिंग) में भी केरल की गौरी शंकर वी ने 100 प्रतिशत अंक हासिल किया है।
विवरण | कैंडिडेट विवरण |
कोटि (Category) | ओबीसी-एनसीएल (OBC-NCL) (केंद्रीय सूची) |
आवेदन संख्या | 260310534371 |
अभ्यर्थी का नाम | सूर्यथेजुस एस (SURYATHEJUS S) |
पात्रता का राज्य | केरल (KERALA) |
एनटीए स्कोर | 100 |
विवरण | कैंडिडेट विवरण |
कोटि (Category) | ओबीसी-एनसीएल (OBC-NCL) (केंद्रीय सूची) |
आवेदन संख्या | 260310713616 |
अभ्यर्थी का नाम | गौरी शंकर वी (GOWRI SANKAR V) |
पात्रता का राज्य | केरल (KERALA) |
एनटीए स्कोर | 100 |
जेईई मेन 2026 पेपर 2 (बी.आर्क और बी.प्लानिंग) परीक्षा 29 जनवरी 2026 को आयोजित की गई थी। यह परीक्षा एक ही शिफ्ट में 13 भाषाओं (असमिया, बंगाली, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू) में आयोजित की गई थी।