Trusted Source Image

GPAT 2026 City Intimation Slip: जीपैट सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी, 7 मार्च को होगा एग्जाम, एडमिट कार्ड डेट जानें

Santosh Kumar | February 24, 2026 | 04:55 PM IST | 1 min read

कैंडिडेट्स को हर सही जवाब के लिए 4 मार्क्स मिलेंगे, जबकि हर गलत जवाब के लिए 1 मार्क्स काटा जाएगा। एडमिट कार्ड 2 मार्च को जारी किया जाएगा।

जीपैट 2026 एग्जाम 7 मार्च को कंप्यूटर-बेस्ड मोड में एक ही शिफ्ट में होगा। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
जीपैट 2026 एग्जाम 7 मार्च को कंप्यूटर-बेस्ड मोड में एक ही शिफ्ट में होगा। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: नेशनल बोर्ड ऑफ़ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) ने ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट (जीपैट) 2026 सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी है। ऑफिशियल ब्रोशर के मुताबिक, जीपैट 2026 एग्जाम सिटी स्लिप बोर्ड द्वारा रजिस्टर्ड कैंडिडेट की ईमेल आईडी पर भेजी जाएगी। जीपैट 2026 एग्जाम 7 मार्च को एक ही शिफ्ट में कंप्यूटर-बेस्ड मोड में होगा।

जीपैट 2025 परीक्षा में कुल 125 बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) पूछे जाएंगे, जो 500 अंकों के होंगे। परीक्षा फिजिकल केमिस्ट्री, ऑर्गेनिक केमिस्ट्री, फार्माकोलॉजी, फिजिकल फार्मेसी, बायोटेक्नोलॉजी और अन्य विषयों पर आधारित होगी।

GPAT 2026 Admit Card: जीपैट एडमिट कार्ड रिलीज डेट

कैंडिडेट्स को हर सही जवाब के लिए 4 मार्क्स मिलेंगे, जबकि हर गलत जवाब के लिए 1 मार्क्स काटा जाएगा। एडमिट कार्ड 2 मार्च को जारी किया जाएगा, जिसमें एग्जाम सेंटर का पूरा पता, गेट बंद होने का समय और दूसरे इंस्ट्रक्शन होंगे।

एग्जाम में अपनी ओरिजिनल फोटो आईडी और एडमिट कार्ड लाना जरूरी है। जीपैट 2026 एग्जाम के बाद, एनबीईएमएस 7 अप्रैल तक रिजल्ट घोषित करेगा। जीपैट सिटी इंटिमेशन स्लिप में तय एग्जाम शहर के बारे में जानकारी दी गई है।

Also readNEET MDS 2026: नीट एमडीएस आवेदन लिंक nbe.edu.in पर जल्द सक्रिय होगी; परीक्षा तिथि, शुल्क, पात्रता जानें

GPAT 2026 Exam Schedule: जीपैट 2026 परीक्षा समय-सारणी

पंजीकृत उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में जीपैट 2026 परीक्षा समय-सारणी देख सकते हैं-

विवरण

एग्जाम टाइम

परीक्षा केंद्र में प्रवेश

सुबह 7 बजे

परीक्षा केंद्र में प्रवेश बंद

सुबह 8:30 बजे

उम्मीदवार लॉगिन के लिए पहुंच प्रदान करने का समय

सुबह 8:45 बजे

निर्देश पढ़ने के लिए लॉगिन

सुबह 8:50 बजे

परीक्षा शुरू

सुबह 9 बजे

परीक्षा समाप्त

दोपहर 12 बजे

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications