Patna HC Stenographer Score Card 2026: पटना हाईकोर्ट स्टेनोग्राफर स्कोरकार्ड patnahighcourt.gov.in पर जारी
Saurabh Pandey | May 22, 2026 | 10:45 PM IST | 2 mins read
पटना हाई कोर्ट ने स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा 2025 के सभी चरणों (लिखित, टाइपिंग और इंटरव्यू) के प्राप्तांक अपनी वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स की मदद से 30 जून 2026 तक अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं, इसके बाद यह लिंक हटा दिया जाएगा।
नई दिल्ली : पटना हाई कोर्ट ने स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा 2025 का स्कोरकार्ड जारी कर दिया है। कोर्ट ने लिखित परीक्षा, टाइपिंग टेस्ट और इंटरव्यू सहित सभी चरणों के प्राप्तांक अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल सभी अभ्यर्थी अपने व्यक्तिगत क्रेडेंशियल्स- आवेदन संख्या/लॉगिन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट patnahighcourt.gov.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं। यह लिंक केवल 30 जून 2026 तक ही एक्टिव रहेगा, जिसके बाद इसे हटा दिया जाएगा।
यह स्कोरकार्ड स्टेनोग्राफर भर्ती के सभी महत्वपूर्ण चरणों के प्रदर्शन पर आधारित है। इसके तहत कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (CBT), जिसमें इंग्लिश शॉर्टहैंड कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट, बहुविकल्पीय (MCQ) आधारित ऑब्जेक्टिव टेस्ट और इंग्लिश कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट शामिल थे, जिसका आयोजन 22 दिसंबर 2025 को किया गया था। इसके बाद, सफल उम्मीदवारों के इंटरव्यू क्रमशः 10 मार्च से 12 मार्च, 18 मार्च से 19 मार्च और 30 मार्च से 31 मार्च 2026 के बीच विभिन्न तिथियों में आयोजित किए गए थे।
आरटीआई के तहत नहीं दी जाएगी मार्क्स और कट-ऑफ की जानकारी
कोर्ट ने अपनी अधिसूचना में यह भी साफ कर दिया है कि स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा 2025 के प्राप्तांकों और कट-ऑफ मार्क्स से संबंधित सूचना प्राप्त करने के लिए सूचना का अधिकार अधिनियम (RTI) के तहत दायर किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। चूंकि सभी उम्मीदवारों के मार्क्स ऑनलाइन सार्वजनिक कर दिए गए हैं, इसलिए आरटीआई के जरिए अलग से कोई जानकारी नहीं दी जाएगी।
Patna HC Stenographer Score Card 2026: स्कोरकार्ड डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले पटना हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट patnahighcourt.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर स्टेनोग्राफर भर्ती (PHC/02/2025) के स्कोरकार्ड से संबंधित दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड (क्रेडेंशियल्स) दर्ज करें।
- अब आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा, जिसमें लिखित परीक्षा, टाइपिंग और इंटरव्यू के अंक देख सकेंगे।
- अपने स्कोरकार्ड को डाउनलोड करें या उसका प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल