Patna HC PLV Recruitment 2024: पटना एचसी में पैरा लीगल वॉलंटियर के 350 पदों पर भर्ती के लिए दोबारा आवेदन शुरू
Abhay Pratap Singh | May 3, 2024 | 07:41 AM IST | 2 mins read
पटना एचसी पीएलवी आवेदन फॉर्म ऑनलाइन डाउनलोड करना होगा। इसके बाद नीचे दिए गए पते पर उम्मीदवारों को भेजना होगा।
नई दिल्ली: पटना हाई कोर्ट में पैरा लीगल वॉलंटियर (पीएलवी) के पदों पर भर्ती निकली है। इन पदों पर इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट patna.dcourts.gov.in पर जाकर आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं।
इस भर्ती अभियान के तहत पटना हाईकोर्ट में पीएलवी के कुल 350 रिक्त पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। पटना एचसी पीएलवी भर्ती 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया सबसे पहले 23 मार्च से शुरू की गई थी। वहीं, अब दोबारा 1 मई 2024 से शुरू की गई है।
पटना हाईकोर्ट भर्ती 2024 के तहत आवेदन करने वाले कैंडिडेट को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है। वहीं, आवेदन फॉर्म करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार कक्षा 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
इन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार (इंटरव्यू) के आधार पर किया जाएगा। आवेदकों के लिए इंटरव्यू का आयोजन 10 मई 2024 को होगा। चयनित उम्मीदवारों को पीएलवी के कार्य का कोई वेतन नहीं दिया जाएगा। हालाँकि, चयनित उम्मीदवारों को 500 रुपये प्रतिदिन मानदेय दिया जाएगा।
नोटिस में कहा गया कि सेवानिवृत्त शिक्षक, सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी, वरिष्ठ नागरिक, एमएसडब्ल्यू छात्र एवं शिक्षक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, डॉक्टर, गैर राजनीतिक व्यक्ति, गैर सरकारी संगठन एवं क्लब के सदस्य, स्वयं सहायता समूह, जीविका और मैत्री समूह आदि आवेदन कर सकते हैं।
इसके अलावा पूर्व में चयनित पारा विधिक स्वयं सेवक (अधिवक्ता छोड़कर) भी दोबारा आवेदन कर सकते हैं। ये रिक्त पद जिला विधिक सेवा प्राधिकार पटना, पटना सिटी, दानापुर , बाढ़, मसौढ़ी और पालीगंज के लिए भरे जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट पर नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
Patna High Court PLV Recruitment 2024: आवेदन करें
निम्न लिखित चरणों का पालन कर आसानी से उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट patna.dcourts.gov.in पर जाएं।
- पेज नंबर 4 पर आवेदन फॉर्म का प्रिंट निकाल लें।
- फॉर्म भरें और जरूरी दस्तावेज की स्व-प्रमाणित कॉपी फॉर्म के साथ संलग्न करें।
- इसके बाद आवेदन फॉर्म “सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार व्यवहार न्यायालय, पटना, पिन - 800004” पते पर भेज दें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज