Pariksha Pe Charcha: ‘परीक्षा पे चर्चा’ एक महीने में सर्वाधिक पंजीकरण के लिए ‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में दर्ज
Santosh Kumar | August 5, 2025 | 07:36 AM IST | 2 mins read
स्कूल और कॉलेज के छात्रों के साथ प्रधानमंत्री मोदी के संवाद कार्यक्रम का पहला संस्करण फरवरी 2018 में आयोजित किया गया था।
नई दिल्ली: पीएम नरेन्द्र मोदी की ‘परीक्षा पे चर्चा’ पहल ‘‘एक महीने में नागरिक सहभागिता मंच पर सबसे अधिक लोगों के पंजीकरण’’ के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुई है। शिक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, कार्यक्रम के आठवें संस्करण के दौरान 3.53 करोड़ वैध पंजीकरण प्राप्त हुए।
प्रधानमंत्री मोदी 'परीक्षा पे चर्चा' के माध्यम से छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से सीधे संवाद करते हैं। इस पहल का उद्देश्य परीक्षा के समय को तनावपूर्ण बनाने के बजाय एक सकारात्मक और सीखने वाला उत्सव बनाना है।
Pariksha Pe Charcha: ‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड’ का प्रमाणपत्र मिला
‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड’ का प्रमाणपत्र औपचारिक रूप से दिए जाने के कार्यक्रम में धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, ‘‘परीक्षा पे चर्चा को तनाव को सीखने के उत्सव में बदलकर परीक्षाओं के प्रति राष्ट्रीय दृष्टिकोण के रूप में पुनर्परिभाषित किया गया है।"
इस कार्यक्रम के आठवें संस्करण को 2025 में सभी मीडिया प्लेटफॉर्म पर 21 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी भागीदारी देश में सभी के लिए अच्छी शिक्षा और विकसित भारत के सपने की एक झलक दिखाती है।
Also read उच्च स्कूली कक्षाओं में पढ़ाई छोड़ने की दर चिंताजनक, 12वीं तक जीईआर घटकर 58%: अधिकारी ने कहा
पीपीसी का पहला संस्करण 2018 में हुआ
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसे खास पहल बताया, जो छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को एक साथ लाकर तनावमुक्त और अच्छी शिक्षा को बढ़ावा देती है। यह एक सालाना कार्यक्रम है, जिसमें पीएम बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों से बातचीत करते हैं।
इस कार्यक्रम के दौरान, वह परीक्षा के तनाव और अन्य मुद्दों से संबंधित छात्रों के प्रश्नों के उत्तर भी देते हैं। स्कूल और कॉलेज के छात्रों के साथ प्रधानमंत्री के संवाद कार्यक्रम का पहला संस्करण फरवरी 2018 में आयोजित किया गया था।
इसका 7वां संस्करण प्रगति मैदान के भारत मंडपम में 'टाउन हॉल' की तरह आयोजित हुआ। 8वें संस्करण में सद्गुरु, अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और बॉक्सिंग चैंपियन एमसी मैरीकॉम जैसी मशहूर हस्तियां भी शामिल रहीं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार