Saurabh Pandey | August 4, 2025 | 06:00 PM IST | 1 min read
केवल वे अभ्यर्थी जो उत्तर पुस्तिकाओं की फोटोकॉपी के लिए आवेदन करेंगे, पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे। विद्यार्थी अपने इच्छित विषयों की स्कैन की गई उत्तर पुस्तिका के लिए अनुरोध कर सकते हैं।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Now
नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार अब अंकों का सत्यापन, पुनर्मूल्यांकन और अंकों का सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन दोनों के लिए आवेदन कर सकते हैं। पुनर्मूल्यांकन की स्थिति वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी, जिसके बाद सीबीएसई के क्षेत्रीय कार्यालय से एक औपचारिक सूचना जारी की जाएगी।
Explore: Online JEE & NEET Test Series, Courses & Study Materials
IMP. Ques & PYQ's: Physics | Chemistry | Maths | Biology | English
Formula Sheet & PYQ's: Physics | Chemistry | Maths | PYQ's (All Subjects)
Also See: Foreign Universities in India | Liverpool | York | Bristol | Victoria
केवल वे अभ्यर्थी जो उत्तर पुस्तिकाओं की फोटोकॉपी के लिए आवेदन करेंगे, पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे। विद्यार्थी अपने इच्छित विषयों की स्कैन की गई उत्तर पुस्तिका के लिए अनुरोध कर सकते हैं। पुनर्मूल्यांकन का परिणाम अंतिम होगा और पुनर्मूल्यांकन के खिलाफ किसी अपील या समीक्षा पर विचार नहीं किया जाएगा।
केवल वे अभ्यर्थी जिन्होंने उत्तर पुस्तिकाओं की फोटोकॉपी के लिए आवेदन किया है, वे ही पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करने या किसी प्रश्न/प्रश्नों पर दिए गए अंकों को चुनौती देने के पात्र होंगे। पुनर्मूल्यांकन/चुनौतियों का अनुरोध केवल थ्योरिटिकल पार्ट के लिए स्वीकार किया जाएगा। विद्यार्थियों को 100 रुपये प्रति प्रश्न का भुगतान करना होगा।
सीबीएसई 12वीं कंपार्टमेंट की मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं की फोटोकॉपी प्राप्त करने के लिए आवेदन की प्रक्रिया 6 अगस्त से शुरू होगी और 7 अगस्त तक चलेगी। स्कैन की गई कॉपी के लिए प्रति विषय 700 रुपये का भुगतान करना होगा।
सीबीएसई 12वीं कंपार्टमेंट की उत्तर पुस्तिकाओं के अंकों का सत्यापन, पुनर्मूल्यांकन और अंकों का सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन दोनों के लिए आवेदन प्रक्रिया 13 अगस्त से शुरू होगी,जबकि 14 अगस्त (रात 11:59) तक चलेगी।
इसके लिए विद्यार्थियों को उत्तर पुस्तिका सत्यापन के लिए 500 रुपये, जबकि पुनर्मूल्यांकन के लिए प्रति प्रश्न 100 रुपये का भुगतान करना होगा।
सीबीएसई के सैंपल पेपर और मार्किंग स्कीम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseacademic.nic.in पर उपलब्ध हैं। सीबीएसई ने छात्रों को आगामी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी में मदद करने के लिए पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न के आधार पर ये सैंपल पेपर तैयार किए हैं।
Santosh Kumar