Pariksha Pe Charcha 2025: परीक्षा पे चर्चा के लिए पंजीकरण सम्पन्न; रिकॉर्ड 3.5 करोड़ से अधिक आवेदन प्राप्त
Santosh Kumar | January 14, 2025 | 05:29 PM IST | 2 mins read
परीक्षा पे चर्चा 2025 के 8वें संस्करण को भारत और विदेश से छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से रिकॉर्ड पंजीकरण प्राप्त हुए हैं।
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'परीक्षा पे चर्चा 2025' के लिए इस साल रिकॉर्ड तोड़ रजिस्ट्रेशन हुए हैं। 'परीक्षा पे चर्चा' के 8वें संस्करण के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज यानी 14 जनवरी को पूरी हो गई है। सरकार की ओर से जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक, परीक्षा पे चर्चा 2025 के लिए 3.5 करोड़ से अधिक छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों की भागीदारी के साथ संपन्न हुई है।
"परीक्षा पे चर्चा" भारत सरकार का एक अभियान है जिसका उद्देश्य परीक्षा की चिंता को दूर करना है। 2025 के 8वें संस्करण में भारत और विदेश से छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से रिकॉर्ड पंजीकरण प्राप्त हुए हैं।
पीपीसी 2025 का ऑनलाइन पंजीकरण 14 दिसंबर 2024 से 14 जनवरी 2025 तक हुआ। 2024 में पीपीसी का 7वां संस्करण भारत मंडपम, प्रगति मैदान, नई दिल्ली में टाउन हॉल प्रारूप में आयोजित किया गया था।
Pariksha Pe Charcha 2025: 23 जनवरी तक स्कूलों में गतिविधियां
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पीपीसी की भावना के तहत 12 जनवरी, 2025 (राष्ट्रीय युवा दिवस) से विद्यालयों में गतिविधियों की श्रृंखला शुरू हुई, जो 23 जनवरी, 2025 (नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती) तक जारी रहेगी। इन गतिविधियों में शामिल हैं:
- इंडीजीनस गेम्स सेशंस
- मैराथन रेस
- मीम कॉम्पिटिशन
- नुक्कड़ नाटक
- योग-कम-मेडिटेशन सेशन
- पोस्टर-मेकिंग कॉम्पीटिशन्स
- इंस्पिरेशनल फिल्म स्क्रीनिंग्स
- मेंटल हेल्थ वर्कशॉप्स और काउंसलिंग सेशंस
- परफॉर्मेन्सेस बाय सीबीएसई, केवीएस और एनवीएस स्टूडेंट्स
PPC 2025: परीक्षा पे चर्चा क्या है?
परीक्षा पे चर्चा हर साल कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों को परीक्षा से जुड़े तनाव और दबाव से उबरने में मदद करने के लिए आयोजित की जाती है। इस कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को पीएम से सवाल पूछने का मौका मिलता है।
छात्र अधिकतम 500 अक्षरों में अपने प्रश्न भी प्रस्तुत कर सकते हैं। वर्ष 2024 में 2.26 करोड़ प्रतिभागियों (2.06 करोड़ छात्र, 14.93 लाख शिक्षक और 5.69 लाख अभिभावक) ने परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में भाग लिया।
मंत्रालय ने बताया कि छात्रों के अलावा पीएम मोदी अभिभावकों और शिक्षकों से भी बातचीत करेंगे। मंत्रालय ने बताया कि मुख्य कार्यक्रम में शामिल होने वाले करीब 2500 छात्रों को पीपीसी 2025 किट दी जाएंगी।
अगली खबर
]JEE Advanced 2025: आईआईटी गुवाहाटी के लिए जेईई एडवांस्ड में कितने मार्क्स चाहिए? जानें कटऑफ, पात्रता
जेईई एडवांस्ड 2025 परीक्षा आईआईटी कानपुर द्वारा 18 मई, 2025 को आयोजित की जाएगी। आईआईटी गुवाहाटी के लिए जेईई एडवांस्ड में कितने मार्क्स चाहिए? साथ ही कटऑफ, योग्यता क्या होनी चाहिए? इसकी जानकारी इस लेख में दी गई है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार