Paper Leak: पेपर लीक से 6 राज्य में 85,00,000 बच्चों का भविष्य खतरे में, यह सिस्टेमेटिक फेलियर है- राहुल गांधी
Abhay Pratap Singh | March 13, 2025 | 05:20 PM IST | 1 min read
Paper Leak in India: राहुल गांधी ने कहा कि पेपर लीक मेहनती छात्रों और उनके परिवारों को अनिश्चितता और तनाव में धकेल देता है।
नई दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज यानी 13 मार्च को कहा कि पेपर लीक एक सिस्मेटिक फेलियर है। इसके खात्मे के लिए सभी राजनीतिक दलों और सरकारों को मतभेद भुलाकर एक साथ कदम उठाना होगा। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि पेपर लीक से 85 लाख बच्चों का भविष्य खतरे में है।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर किए गए एक पोस्ट में दावा किया है कि, “6 राज्यों में 85 लाख बच्चों का भविष्य खतरे में - पेपर लीक हमारे युवाओं के लिए सबसे खतरनाक ‘पद्मव्यूह’ बन गया है।”
उन्होंने आगे कहा, “पेपर लीक मेहनती छात्रों और उनके परिवारों को अनिश्चितता और तनाव में धकेल देता है, उनके परिश्रम का फल उनसे छीन लेता है। साथ ही यह अगली पीढ़ी को गलत संदेश देता है कि बेईमानी, मेहनत से बेहतर हो सकती है, जो पूरी तरह से अस्वीकार्य है।”
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि, अभी एक साल भी नहीं हुआ जब NEET पेपर लीक ने देश को झकझोर दिया था। हमारे विरोध के बाद मोदी सरकार ने नए कानून के पीछे छुप कर उसे समाधान बताया, लेकिन इतने सारे हालिया लीक ने उसे भी विफल साबित कर दिया।
राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, “यह गंभीर समस्या एक सिस्टेमेटिक फेलियर है। इसका खात्मा सभी राजनीतिक दलों और सरकारों को मतभेद भुलाकर, मिलकर कड़े कदम उठाने से होगा। इन परीक्षाओं की गरिमा बनी रहना हमारे बच्चों का अधिकार है और इसे हर हाल में सुरक्षित रखना होगा।”
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा