OFSS Bihar Admission 2025: बीएसईबी कक्षा 11वीं-12वीं स्पॉट एडमिशन की तिथि विस्तारित, 18 अगस्त तक करें आवेदन
Santosh Kumar | August 12, 2025 | 09:46 AM IST | 2 mins read
पात्र होने के लिए, छात्र को बीएसईबी, सीबीएसई, आईसीएसई या किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
नई दिल्ली: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) ने ऑनलाइन फैसिलिटेशन सिस्टम फॉर स्टूडेंट्स (ओएफएसएस) के तहत इंटरमीडिएट (कक्षा 11वीं-12वीं) सत्र 2025-27 के लिए स्पॉट एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 18 अगस्त, 2025 कर दी है। जो छात्र पहली, दूसरी और तीसरी मेरिट सूची में चयनित नहीं हुए या अपने आवंटित स्कूल को बदलना चाहते हैं, वे आधिकारिक पोर्टल ofssbihar.net के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
बीएसईबी स्पॉट एडमिशन के लिए पात्र होने के लिए, छात्र को बीएसईबी, सीबीएसई, आईसीएसई या किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है। बिहार स्पॉट एडमिशन की प्रक्रिया 4 अगस्त 2025 से जारी है।
बोर्ड ने आधिकारिक एक्स हैंडल पर अधिसूचना जारी की है। यह प्रक्रिया उन छात्रों के लिए खुली है जिन्होंने पहले आवेदन नहीं किया था, जिनका चयन मेरिट सूची में नहीं हुआ था, या जिन्होंने चयन के बाद भी नामांकन नहीं लिया था।
OFSS Bihar Admission 2025: नामांकित छात्रों की सूची की तिथि
नामांकित छात्रों की सूची संबंधित संस्थानों द्वारा 19 अगस्त तक अपडेट की जाएगी। स्पॉट एडमिशन के इच्छुक छात्र प्राचार्य से मिलकर जिस संकाय और विषय में सीट रिक्त है, उसमें नामांकन के लिए आवेदन कर सकेंगे।
स्पॉट एडमिशन के लिए आवेदन करने हेतु, छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट पर "स्पॉट एडमिशन" विकल्प चुनना होगा। व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण जैसे नाम, कक्षा 10 के अंक और पसंदीदा कॉलेज/स्कूल, सीएएफ में भरने होंगे।
Also read सीबीएसई 2026-27 से कक्षा 9 के लिए ओपन बुक मूल्यांकन आयोजित करेगा, जून की मीटिंग में हुआ फैसला
BSEB OFSS Admission 2025: आवेदन शुल्क 350 रुपये
एक पासपोर्ट साइज़ फोटो अपलोड करनी होगी और मोबाइल नंबर ओटीपी के जरिए सत्यापित करना होगा। आवेदन शुल्क 350 रुपये है, जिसका भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या ई-चालान के जरिए किया जा सकता है।
आवेदन जमा करने के बाद, पावती रसीद डाउनलोड करना अनिवार्य है। बीएसईबी बिहार स्पॉट एडमिशन का चयन मेरिट के आधार पर होगा, जिसमें कक्षा 10वीं के अंक और कॉलेज/स्कूल की पसंद को ध्यान में रखा जाएगा।
अगली खबर
]JNVST Class 6 Admission 2025: जेएनवी कक्षा 6 में दाखिले के लिए आवेदन का कल आखिरी मौका, जानें प्रक्रिया
जो बच्चे जवाहर नवोदय विद्यालयों में निःशुल्क गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, वे एनवीएस की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in या cbseitms.rcil.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। यह दूसरी बार है जब आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई गई है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार