Santosh Kumar | March 23, 2024 | 09:20 PM IST | 2 mins read
नवोदय विद्यालय में नॉन-टीचिंग भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा पद के अनुसार अलग-अलग है। एनवीएस भर्ती में न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष है।

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नवोदय विद्यालय में गैर-शिक्षण पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट nvs.ntaonline.in पर जाकर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) का लक्ष्य इस भर्ती अभियान के माध्यम से 1377 पदों को भरना है।
एनवीएस नॉन टीचिंग भर्ती में महिला स्टाफ नर्स के लिए आवेदन शुल्क 1500 रुपये है। इसके अलावा अन्य सभी पदों के लिए उम्मीदवार को 1000 रुपये का भुगतान करना होगा। जबकि एससी/एसटी/पीएच वर्ग के लिए शुल्क 500 रुपये है। आवेदन/परीक्षा शुल्क का भुगतान केवल डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग के माध्यम से करना होगा।
नवोदय विद्यालय में नॉन-टीचिंग भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा पद के अनुसार अलग-अलग है। एनवीएस भर्ती में न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष है। आवेदकों को सलाह दी जाती है कि वे आयु सीमा से संबंधित जानकारी एनवीएस द्वारा जारी अधिसूचना में जांच लें और उसके बाद ही आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
उम्मीदवार नवोदय विद्यालय समिति द्वारा गैर-शिक्षण भर्ती के लिए रिक्तियों और पात्रता मानदंड का विवरण नीचे विस्तार से देख सकते हैं-
पोस्ट नाम | कुल पोस्ट | नवोदय विद्यालय नॉन टीचिंग पद पात्रता |
|---|---|---|
महिला स्टाफ नर्स | 121 |
|
सहायक अनुभाग अधिकारी एएसओ | 05 |
|
ऑडिट सहायक | 12 |
|
कनिष्ठ अनुवाद अधिकारी | 04 |
|
विधि सहायक | 01 |
|
आशुलिपिक | 23 |
|
कंप्यूटर ऑपरेटर | 02 |
|
खानपान पर्यवेक्षक | 78 |
|
कनिष्ठ सचिवालय सहायक मुख्यालय | 21 |
|
जूनियर सचिवालय सहायक जेएनवी कैडर | 360 | |
इलेक्ट्रीशियन सह प्लम्बर | 128 |
|
लैब अटेंडेंट | 161 |
|
मेस हेल्पर | 442 |
|
मल्टी टास्किंग स्टाफ एमटीएस | 19 |
|
उम्मीदवार नीचे बताए गए चरणो का पालन करके एनवीएस भर्ती 2024 के लिए आवेदन कर सकते हैं-