NVS Exams: भर्ती परीक्षा के दौरान नकल करने और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण रखने के आरोप में 40 अभ्यर्थी गिरफ्तार
Press Trust of India | May 20, 2025 | 09:31 AM IST | 2 mins read
शुरुआती जांच में पता चला है कि कुछ अभ्यर्थियों ने 4 से 12 लाख रुपये तक अज्ञात लोगों को दिए थे, जो उन्हें नकल कराकर परीक्षा पास कराने में मदद कर रहे थे।
शिमला: शिमला: हिमाचल प्रदेश में आयोजित नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) भर्ती परीक्षा के दौरान नकल करने के आरोप में पुलिस ने 3 दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। कई अभ्यर्थियों के पास से संदिग्ध इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पकड़े गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि रविवार को हुई कथित नकल की घटना की जांच के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी की अध्यक्षता में विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है।
कुछ अभ्यर्थियों ने अज्ञात लोगों को करीब 4 से 12 लाख रुपये दिए थे, जिन्होंने उन्हें परीक्षा में पास होने के लिए नकल करने में मदद की। पुलिस ने कहा कि इसमें किसी गिरोह के शामिल होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
NVS Exam: अधिकतर उम्मीदवार हरियाणा से
पुलिस ने बताया कि कई अभ्यर्थी, जिनमें से अधिकतर हरियाणा के हैं, ब्लूटूथ डिवाइस और इयरपीस के साथ पकड़े गए। इस बीच, शिमला (हिमाचल प्रदेश) में एक व्यक्ति को दूसरे व्यक्ति की जगह परीक्षा देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
देशभर में 1377 गैर-शिक्षण पदों को भरने के लिए एनवीएस परीक्षा कराई जा रही है। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के दो परीक्षा केंद्रों पर भी नकल की घटना सामने आई है, जहां 17 अभ्यर्थियों को इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के साथ पकड़ा गया है।
NVS Recruitment 2025: ईयरपीस और ब्लूटूथ डिवाइस बरामद
पुलिस के अनुसार न्यू शिमला परीक्षा केंद्र में एक अभ्यर्थी बार-बार शौचालय जा रहा था। जांच के दौरान उसके पास से ईयरपीस और ब्लूटूथ डिवाइस बरामद हुई। इसके बाद कुछ अन्य अभ्यर्थियों से भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद की गई।
करीब 40 अभ्यर्थी ब्लूटूथ और ईयरपीस के साथ पकड़े गए। शिमला में एक व्यक्ति को दूसरे की जगह परीक्षा देने पर गिरफ्तार किया गया। जांच में हस्ताक्षर और फोटो में अंतर मिला। पुलिस ने अब तक 3 दर्जन से ज्यादा अभ्यर्थियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल