NVS Bhopal Recruitment 2024: एनवीएस भोपाल में टीजीटी, पीजीटी के 500 पदों निकली भर्ती, 26 अप्रैल तक करें आवेदन
Abhay Pratap Singh | April 22, 2024 | 12:28 PM IST | 2 mins read
एनवीएस भोपाल शिक्षक भर्ती 2024 के लिए योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.navodaya.gov.in पर जाकर अंतिम तिथि तक आवेदन कर सकते हैं।
नई दिल्ली: नवोदय विद्यालय समिति भोपाल (एनवीएस भोपाल) ने प्रशिक्षित स्नातक शिक्षकों (टीजीटी) और स्नातकोत्तर शिक्षकों (पीजीटी) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। नोटिफिकेशन के अनुसार, टीजीटी और पीजीटी के कुल 500 रिक्त पद भरे जाएंगे।
योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.navodaya.gov.in पर जाकर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। उम्मीदवारों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 26 अप्रैल 2024 तय की गई है। आवेदकों के लिए इंटरव्यू 16 मई 2024 को आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।
आवेदन के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 50 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं, पूर्व-नवोदय विद्यालय शिक्षकों के लिए अधिकतम आयु सीमा 65 वर्ष तय की गई है। उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 जुलाई 2024 से की जाएगी। कैंडिडेट को आवेदन करने के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा।
NVS PGT TGT Recruitment 2024: आवेदन प्रक्रिया
निम्नलिखित चरणों का पालन कर योग्य उम्मीदवार अंतिम तिथि तक आवेदन कर सकते हैं:
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.navodaya.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, रिक्रूटमेंट नोटिफिकेशन पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा, जहां मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
Also read NVS Non Teaching Recruitment 2024: एनवीएस में नॉन टीचिंग के 1377 पदों पर भर्ती शुरू, जल्द करें आवेदन
NVS Teacher Recruitment 2024: मासिक वेतन
टीजीटी और पीजीटी के लिए पद के अनुसार मासिक वेतन अलग-अलग है:
- पीजीटी पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 35,750 रुपये (नॉर्मल स्टेशन के लिए) और 42,250 रुपये (हार्ड स्टेशन के लिए) मासिक वेतन दिया जाएगा।
- टीजीटी पदों पर चयनित आवेदकों को 34,125 रुपये (नॉर्मल स्टेशन के लिए) और 40,625 रुपये (हार्ड स्टेशन के लिए) प्रति माह वेतन दिया जाएगा।
NVS Bhopal Interview 2024: इंटरव्यू का स्थान
एनवीएस भोपाल टीचिंग भर्ती 2024 के लिए उम्मीदवारों का ऑफलाइन मोड में साक्षात्कार नीचे बताए गए पते पर आयोजित किया जाएगा:
- मध्य प्रदेश (एमपी) - जेएनवी, रातीबड़, भोपाल जिला
- मध्य प्रदेश (एमपी) - जेएनवी, श्यामपुर, सीहोर जिला
- छत्तीसगढ़ (सीजी) - जेएनवी, माना कैंप, रायपुर जिला
- ओडिशा (ओडी) - जेएनवी, मुंडाली, कटक जिला
NVS Vacancy 2024: आवश्यक दस्तावेज
उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन स्थल पर एप्लीकेशन फॉर्म की स्व प्रमाणित प्रति व मूल प्रतियों के साथ मार्कशीट, एक्सपीरिएंस सर्टिफिकेट समेत अन्य सभी आवश्यक दस्तावेज की सेल्फ अटेस्टेड फोटोकॉपी लानी होगी। उम्मीदवारों के लिए पात्रता कट-ऑफ 1 जुलाई 2024 को जारी किया जाएगा।
अगली खबर
]CMAT Registration 2024: सीमैट रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि कल, 24 अप्रैल से आवेदन फॉर्म में कर सकेंगे सुधार
सीमैट आवेदन फॉर्म भरने के लिए कैंडिडेट के पास किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए आवेदक ऑफिशियल वेबसाइट cmat.ntaonline.in पर विजिट कर सकते हैं।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र