UGC NET Cut off 2025: यूजीसी नेट कटऑफ ugcnet.nta.ac.in पर जारी, 188,333 उम्मीदवार उत्तीर्ण
Saurabh Pandey | July 22, 2025 | 12:16 PM IST | 1 min read
पीएचडी में प्रवेश के लिए, श्रेणी-2 और श्रेणी-3 के अभ्यर्थियों द्वारा नेट में प्राप्त अंक यूजीसी नेट के परिणाम घोषित होने की तिथि से एक वर्ष की अवधि तक मान्य होंगे।
नई दिल्ली : राष्ट्रीय परीक्षी एजेंसी (एनटीए) ने यूजीसी नेट रिजल्ट 2025 कट ऑफ जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in के माध्यम से विषयवार/श्रेणीवार कट ऑफ देख सकते हैं।
Don't Miss: UGC NET Sample Papers
यूजीसी नेट परीक्षा में कुल 188,333 उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की है, जिनमें से 5269 उम्मीदवार जेआरएफ और सहायक प्रोफेसर के लिए, 54885 उम्मीदवार सहायक प्रोफेसर और पीएचडी में प्रवेश के लिए और 128179 उम्मीदवार केवल पीएचडी के लिए योग्य हैं।
यूजीसी नेट जून 2025 का रिकॉर्ड परिणाम की घोषणा की तारीख से 90 दिनों तक सुरक्षित रखा जाएगा। इस दौरान उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर सकेंगे।
पीएचडी में प्रवेश के लिए, श्रेणी-2 और श्रेणी-3 के अभ्यर्थियों द्वारा नेट में प्राप्त अंक यूजीसी नेट के परिणाम घोषित होने की तिथि से एक वर्ष की अवधि तक मान्य होंगे। केवल पीएचडी में प्रवेश के लिए योग्य अभ्यर्थियों की संख्या परिणाम समिति द्वारा तय की जाएगी।
Nta ugc net cut off 2025: कटऑफ डाउनलोड प्रक्रिया
- यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।
- होम पेज पर NTA UGC NET Result 2025 कट ऑफ लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवार विषयवार/श्रेणीवार कट ऑफ देख सकते हैं।
- अब कटऑफ पीडीएफ को डाउनलोड करें और उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
ugc net cut off 2025: सब्जेक्टवाइज कटऑफ
|
विषय कोड |
विषय |
कैटेगरी |
जेआरएफ कटऑफ |
असिस्टेंट प्रोफेसर कटऑफ |
केवल पीएचडी कटऑफ |
|---|---|---|---|---|---|
|
1 |
इकोनॉमिक्स, रूरल इकोनॉमिक्स |
अनारक्षित |
198 |
170 |
146 |
|
1 |
इकोनॉमिक्स, रूरल इकोनॉमिक्स |
ओबीसी |
184 |
150 |
132 |
|
1 |
इकोनॉमिक्स, रूरल इकोनॉमिक्स |
ईडब्ल्यूएस |
186 |
154 |
132 |
|
1 |
इकोनॉमिक्स, रूरल इकोनॉमिक्स |
एससी |
166 |
140 |
124 |
|
1 |
इकोनॉमिक्स, रूरल इकोनॉमिक्स |
एसटी |
162 |
136 |
122 |
ugc net cut off 2025: पॉलिटिकल साइंस कटऑफ
|
विषय कोड |
विषय |
कैटेगरी |
जेआरएफ कटऑफ |
असिस्टेंट प्रोफेसर कटऑफ |
केवल पीएचडी कटऑफ |
|---|---|---|---|---|---|
|
2 |
पॉलिटिकल साइंस |
अनारक्षित |
244 |
218 |
186 |
|
2 |
पॉलिटिकल साइंस |
ओबीसी |
236 |
202 |
168 |
|
2 |
पॉलिटिकल साइंस |
ईडब्ल्यूएस |
238 |
200 |
160 |
|
2 |
पॉलिटिकल साइंस |
एससी |
222 |
186 |
160 |
|
2 |
पॉलिटिकल साइंस |
एसटी |
218 |
180 |
156 |
UGC NET Result 2025: उम्मीदवारों के आंकड़े
यूजीसी नेट रिजल्ट 21 जुलाई, 2025 को घोषित किया गया था। इस वर्ष, 1019751 उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, जिनमें से 752007 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए। कुल उपस्थित उम्मीदवारों में से 446849 महिला उम्मीदवार, 305122 पुरुष उम्मीदवार और 36 थर्ड जेंडर उम्मीदवार थे।
अगली खबर
]उच्च शिक्षा नियामक के लिए विधेयक का मसौदा बनाने की प्रक्रिया में शिक्षा मंत्रालय, सुकांत मजूमदार ने दी जानकारी
मजूमदार ने कहा कि यह पहल एक "हल्के लेकिन सख्त" नियामक ढांचे की वकालत करती है। इस ढांचे का उद्देश्य संस्थागत स्वायत्तता, नवाचार और सुशासन को बढ़ावा देते हुए पारदर्शिता, दक्षता और जवाबदेही सुनिश्चित करना है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल