UGC NET Admit Card 2024: यूजीसी नेट दिसंबर एडमिट कार्ड ugcnet.nta.ac.in पर जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
Santosh Kumar | December 29, 2024 | 10:37 AM IST | 2 mins read
यूजीसी नेट 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (यूजीसी नेट) 2024 3 जनवरी की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। यूजीसी नेट 2024 दिसंबर सत्र की परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in के माध्यम से यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं। एनटीए ने परीक्षा कार्यक्रम पहले ही जारी कर दिया है।
Don't Miss: UGC NET Sample Papers
यूजीसी नेट 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे। एनटीए ने परीक्षा के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप पहले ही जारी कर दी है।
यूजीसी नेट 2024 एडमिट कार्ड परीक्षा केंद्र पर ले जाना अनिवार्य दस्तावेज है। यूजीसी नेट हॉल टिकट 2024 के साथ पैन कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या वोटर आईडी जैसे मूल पहचान प्रमाण ले जाना आवश्यक है।
UGC NET Exam Date 2024: परीक्षा तिथि
यूजीसी नेट परीक्षा 2024 3 से 16 जनवरी तक आयोजित की जाएगी। यूजीसी नेट 2024 परीक्षा देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा 85 विषयों के लिए ओएमआर (पेन और पेपर) मोड में होगी।
एनटीए इस बार 2 अतिरिक्त विषयों के लिए परीक्षा आयोजित करेगा। एनटीए यूजीसी नेट 2024 दिसंबर परीक्षा दो पालियों में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी।
UGC NET Admit Card 2024: यूजीसी नेट एडमिट कार्ड कैसे करें डाउनलोड?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से एनटीए यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर, UGC NET Admit Card 2024 Link पर क्लिक करें
- लॉगिन क्रेडेंशियल आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
- कैप्चा कोड दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2024 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- दर्ज विवरण की जांच करें और प्रवेश पत्र डाउनलोड करें।
जारी नोटिस के अनुसार, यदि किसी उम्मीदवार को यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड/जांच करने में कठिनाई होती है, तो वह 011-40759000 पर संपर्क कर सकता है या ugcnet@nta.ac.in पर ई-मेल कर सकता है।
अगली खबर
]CAT 2024 Toppers List: 100 पर्सेंटाइल पाने वाले 14 में से 5 अभ्यर्थी महाराष्ट्र से, देखें राज्यवार टॉपर्स सूची
कैट 2023 में भी कुल 14 उम्मीदवारों ने 100 पर्सेंटाइल स्कोर किया था, हालांकि उस दौरान सभी 14 टॉपर पुरुष थे। आईआईएम कलकत्ता ने कैट 2024 के राज्यवार टॉपर्स की सूची भी प्रकाशित की है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज