NTA SWAYAM July 2025 Result: एनटीए स्वयं जुलाई सेमेस्टर रिजल्ट exams.nta.nic.in/swayam पर जारी
Saurabh Pandey | January 12, 2026 | 03:57 PM IST | 1 min read
शेष पाठ्यक्रमों के परिणाम, जिनकी परीक्षा हाइब्रिड मोड में आयोजित की गई थी, उचित समय पर घोषित किए जाएंगे तथा इसकी सूचना अलग से सार्वजनिक सूचना के माध्यम से दी जाएगी।
नई दिल्ली : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने स्टडी वेब्स ऑफ एक्टिव लर्निंग फॉर यंग एस्पायरिंग माइंड्स (SWAYAM) 2025 जुलाई (सीबीटी) सेमेस्टर के परिणाम घोषित कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार एनटीए स्वयं जुलाई सत्र 2025 के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/swayam/ से डाउनलोड कर सकते हैं।
स्वयं जुलाई सत्र 2025 (सीबीटी) की परीक्षा में कुल 82.93% उम्मीदवार उपस्थित हुए थे। एनटीए स्वयं पीबीटी परीक्षा 2025, जो हाइब्रिड मोड में आयोजित की गई थी, प्रक्रियाधीन है और इसके परिणाम उचित समय पर अलग से घोषित किए जाएंगे, जैसा कि एनटीए की आधिकारिक सूचना में बताया गया है।
उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या का उपयोग करके एनटीए स्वयं वेबसाइट पर लॉगिन कर सकते हैं और अपने स्कोर कार्ड देख, डाउनलोड और प्रिंट कर सकते हैं। एनटीए की जिम्मेदारी केवल ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित करने, परीक्षा आयोजित करने, स्कोर घोषित करने और आगे की कार्रवाई के लिए शिक्षा मंत्रालय को परिणाम उपलब्ध कराने तक सीमित है। अंतिम स्कोर कार्ड और प्रमाण पत्र संबंधित राष्ट्रीय समन्वयकों द्वारा जारी किए जाएंगे।
SWAYAM 2025: परीक्षा विवरण
स्वयं के अंतर्गत पाठ्यक्रमों की सेमेस्टर परीक्षाएं राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा 11, 12, 13, 14, 15 और 16 दिसंबर 2025 (12 सत्रों में) को देश भर के 123 शहरों के 210 केंद्रों पर आयोजित की गईं। परीक्षा में 647 प्रश्नपत्र थे। भाषा संबंधी प्रश्नपत्रों को छोड़कर सभी प्रश्नपत्रों का माध्यम अंग्रेजी था।
|
परीक्षा का माध्यम
|
पेपरों की संख्या
|
पंजीकृत अभ्यर्थियों की संख्या
|
उपस्थित अभ्यर्थियों की संख्या
|
|---|---|---|---|
|
कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) मोड
|
578
|
135907
|
112769
|
|
हाइब्रिड मोड (CBT + पेपर-पेन मोड)
|
69
|
6297
|
5174
|
|
कुल
|
647
|
142204
|
117943
|
SWAYAM July results 2025: हेल्पडेस्क नंबर
किसी भी स्पष्टीकरण के लिए, उम्मीदवार एनटीए को swayam@nta.ac.in पर लिख सकते हैं या एनटीए हेल्प डेस्क को 011-40759000 पर कॉल कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार