NEET UG 2024 Dress Code: नीट यूजी परीक्षा के लिए ड्रेस कोड, जानें क्या पहनकर जाएं
Saurabh Pandey | May 2, 2024 | 06:55 PM IST | 1 min read
एनटीए 612 मेडिकल और 315 डेंटल कॉलेजों में 1 लाख से अधिक एमबीबीएस सीटों और 26,949 बीडीएस सीटों पर प्रवेश के लिए 5 मई 2024 को नीट यूजी 2024 आयोजित कर रहा है।
नई दिल्ली : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने नीट यूजी 2024 परीक्षा में शामिल होने वाले महिला-पुरुष उम्मीदवारों के लिए ड्रेस कोड जारी किया है। जिसका हर अभ्यर्थी को पालन करना होगा। एनटीए ने महिला और पुरुष अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग ड्रेस कोड जारी किया है।
एनटीए की तरफ से जारी ड्रेस कोड का पालन न करने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। नीट यूजी 2024 पेन और पेपर मोड में आयोजित किया जाएगा।
महिला अभ्यर्थियों के लिए ड्रेस कोड
- महिला अभ्यर्थियों को आधी बाजू की टी-शर्ट/शर्ट या कुर्ता पहनने की सलाह दी जाती है।
- परीक्षा केंद्र पर फैंसी कपड़े पहनने से बचना चाहिए।
- धातु/गैर-धातु ज्वैलरी पहनकर परीक्षा केंद्र में आने की अनुमति नहीं है।
- परीक्षा केंद्र पर बंद जूते पहनकर न जाएं।
- छात्राओं को चप्पल और सैंडल पहनना चाहिए।
पुरुष अभ्यर्थियों के लिए ड्रेस कोड
- पुरुष अभ्यर्थियों को केवल आधी बाजू की शर्ट और टी-शर्ट पहनने की अनुमति होगी।
- फैंसी कपड़े और कई जेबों और जिप वाले कपड़े पहनने से बचें।
- छात्रों को कई परत वाले कपड़े पहनने से बचना चाहिए।
- पुरुष उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे NEET 2024 परीक्षा केंद्र पर चप्पल या खुले पंजे वाली सैंडल पहनें।
- पुरुष उम्मीदवारों को हल्के और साधारण कपड़े ही पहनने चाहिए।
- बड़े बटन, सेक्विन या कढ़ाई वाले भारी कपड़े पहनने की अनुमति नहीं है।
Also read NEET Admit Card 2024 (Out) Live: नीट एडमिट कार्ड 2024 जारी, डायरेक्ट लिंक, डाउनलोड प्रक्रिया जानें
नीट यूजी एडमिट कार्ड जारी
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट एडमिट कार्ड 2024 जारी कर दिया है। उम्मीदवार नीट एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट, Exams.nta.ac.in/NEET और neet.ntaonline.in से डाउनलोड कर सकते हैं। नीट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आवेदक को आवेदन संख्या, जन्म तिथि और सुरक्षा कोड दर्ज करना होगा। एनटीए 5 मई को एक ही पाली में नीट यूजी 2024 आयोजित कर रहा है
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र