NSSNET Admit Card 2026: एनएसएसएनईटी एडमिट कार्ड 2026 जारी, 10 अप्रैल को परीक्षा, शिफ्ट टाइमिंग जानें
Saurabh Pandey | April 6, 2026 | 03:43 PM IST | 2 mins read
एनएसएसएनईटी के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी भी प्रकार की कठिनाई या उसमें दी गई जानकारी में किसी भी प्रकार की विसंगति होने पर, उम्मीदवार एनटीए हेल्पलाइन नंबर 011 40759000 या 011 69227700 पर कॉल कर सकते हैं या nssnet@nta.ac.in पर ईमेल भेज सकते हैं।
नई दिल्ली : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने नवयुग स्कूल सरोजिनी नगर प्रवेश परीक्षा (एनएसएसएनईटी)- 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/nssnet पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
एनएसएसएनईटी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए विद्यार्थियों को एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/nssnet/ से अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके डाउनलोड कर सकते हैं।
NTA NSSNET 2026 Admit Card: एडमिट कार्ड विवरण
- पात्रता शर्तों को पूरा करने वाले उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र अंतरिम रूप से जारी किया जाता है।
- एनएसएसएनईटी प्रवेश पत्र डाक द्वारा नहीं भेजा जाएगा।
- उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र को विकृत नहीं करना चाहिए या उस पर की गई किसी भी प्रविष्टि को बदलना नहीं चाहिए।
- एनएसएसएनईटी प्रवेश पत्र जारी होने का अर्थ पात्रता की स्वीकृति नहीं है, जिसकी आगे प्रवेश प्रक्रिया के चरणों में गहन जांच की जाएगी।
- उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने प्रवेश पत्र की एक प्रति सुरक्षित रखें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसे अच्छी स्थिति में रखें।
NTA NSSNET 2026 Admit Card: एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया
- एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/NSSNET पर जाएं।
- होमपेज पर 'एनएसएसएनईटी एडमिट कार्ड 2026' लिंक चुनें।
- अब एक लॉगिन विंडो नए टैब में खुलेगी।
- छात्रों को आवेदन फॉर्म नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।
- एनएसएसएनईटी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए सबमिट टैब पर क्लिक करें।
- एनएसएसएनईटी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट लेकर रख लें।
NTA NSSNET 2026: परीक्षा तिथि
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) नवयुग स्कूल सरोजिनी नगर प्रवेश परीक्षा (एनएसएसएनईटी) का आयोजन 10 अप्रैल 2026 (शुक्रवार) को सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक दिल्ली के विभिन्न केंद्रों पर करेगी।
नवयुग स्कूल सरोजिनी नगर में प्रवेश के लिए एनएसएसनेट 2026 परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए उम्मीदवार को कुल मिलाकर न्यूनतम 65% (120 में से 78 अंक) अंक प्राप्त करना होगा, जिसमें प्रत्येक विषय में न्यूनतम 50% अंक होने चाहिए।
NTA NSSNET 2026: हेल्प डेस्क नंबर
नवयुग स्कूल सरोजिनी नगर प्रवेश परीक्षा (एनएसएसएनईटी) के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी भी प्रकार की कठिनाई या उसमें दी गई जानकारी में किसी भी प्रकार की विसंगति होने पर, उम्मीदवार एनटीए हेल्पलाइन नंबर 011 40759000 या 011 69227700 पर कॉल कर सकते हैं या nssnet@nta.ac.in पर ईमेल भेज सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम