Saurabh Pandey | April 6, 2026 | 01:58 PM IST | 2 mins read
यूपी बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। इसके साथ ही इससे कम अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को परीक्षा में असफल माना जाएगा।

नई दिल्ली : माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (यूपीएमएसपी) द्वारा यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की कॉपियों का मूल्यांकन अब पूरा हो चुका है, जिसमें करीब 2.75 करोड़ उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की गई।
यूपी बोर्ड द्वारा कॉपियों का मूल्याकंन पूरा होने के बाद अब यूपीएमएसपी 10वीं-12वीं बोर्ड रिजल्ट्स को अंतिम रूप देने की तैयारियों में जुटा है। मूल्यांकन पूरा होने के बाद अब डेटा प्रोसेसिंग और मेरिट लिस्ट तैयार करने का काम तेजी से चल रहा है, जिससे रिजल्ट जल्द घोषित किया जा सके।
इस वर्ष उत्तर प्रदेश में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में करीब 50 लाख छात्र शामिल हुए थे।
इस बीच उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने एक सूचना भी जारी की है और छात्रों और उनके अभिभावकों को साइबर ठगों से सतर्क रहने की सलाह दी है। दरअसल, बोर्ड का कहना है कि साइबर ठग फोन कॉल या ऑनलाइन मैसेजेस के जरिए छात्रों को उनके अंक बढ़वाने का वादा कर सकते हैं।
बोर्ड ने ऐसी ही गतिविधियों के खिलाफ चेतावनी जारी की है और छात्रों से अनुरोध किया है कि वो अज्ञात या संदिग्ध स्रोतों से आने वाले कॉल, ईमेल या मैसेज का जवाब न दें।
उत्तर प्रदेश बोर्ड ने प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए यूपी बोर्ड 12वीं की डेट शीट 2026 जारी कर दी है। जो छात्र यूपी बोर्ड कक्षा 12 की प्रैक्टिकल परीक्षा 2026 में शामिल नहीं हो पाए थे या अनुपस्थित थे, उन्हें परीक्षा देने का एक आखिरी मौका दिया जा रहा है। ऐसे छात्रों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाएं 9 अप्रैल और 10 अप्रैल, 2026 को आयोजित की जाएंगी।
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का परिणाम 2026, 25 अप्रैल तक घोषित होने की उम्मीद है। क्योंकि पिछले साल भी यूपी बोर्ड परिणाम 25 अप्रैल को घोषित किया गया था। यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी करने से पहले यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 डेट और समय की घोषणा करेगा।
April 6, 2026 | 01:58 PM IST
उत्तर प्रदेश बोर्ड ने प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए यूपी बोर्ड 12वीं की डेट शीट 2026 जारी कर दी है। जो छात्र यूपी बोर्ड कक्षा 12 की प्रैक्टिकल परीक्षा 2026 में शामिल नहीं हो पाए थे या अनुपस्थित थे, उन्हें परीक्षा देने का एक आखिरी मौका दिया जा रहा है। ऐसे छात्रों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाएं 9 अप्रैल और 10 अप्रैल, 2026 को आयोजित की जाएंगी।
April 6, 2026 | 12:54 PM IST
April 6, 2026 | 11:33 AM IST
हालांकि छात्रों को परीक्षा में पास होने के लिए दूसरा मौका भी दिया जाएगा। छात्र कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होकर अपने प्रदर्शन को सुधार सकते हैं। कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन रिजल्ट जारी होने के बाद ही स्वीकार किए जाएंगे।
April 6, 2026 | 11:00 AM IST
यूपी बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। इसके साथ ही इससे कम अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को परीक्षा में असफल माना जाएगा।
April 6, 2026 | 10:31 AM IST
April 6, 2026 | 10:27 AM IST
April 6, 2026 | 09:55 AM IST
इस बीच उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने एक सूचना भी जारी की है और छात्रों और उनके अभिभावकों को साइबर ठगों से सतर्क रहने की सलाह दी है। दरअसल, बोर्ड का कहना है कि साइबर ठग फोन कॉल या ऑनलाइन मैसेजेस के जरिए छात्रों को उनके अंक बढ़वाने का वादा कर सकते हैं।
April 6, 2026 | 09:42 AM IST
यूपी बोर्ड द्वारा कॉपियों का मूल्याकंन पूरा होने के बाद अब यूपीएमएसपी 10वीं-12वीं बोर्ड रिजल्ट्स को अंतिम रूप देने की तैयारियों में जुटा है। मूल्यांकन पूरा होने के बाद अब डेटा प्रोसेसिंग और मेरिट लिस्ट तैयार करने का काम तेजी से चल रहा है, जिससे रिजल्ट जल्द घोषित किया जा सके।
April 6, 2026 | 09:31 AM IST
माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (यूपीएमएसपी) द्वारा यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की कॉपियों का मूल्यांकन अब पूरा हो चुका है, जिसमें करीब 2.75 करोड़ उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की गई।