NIFT Answer Key 2025: निफ्ट शिफ्ट 1 आंसर की exams.nta.ac.in/NIFT पर जारी, कल तक दर्ज करें आपत्ति
Santosh Kumar | February 16, 2025 | 11:39 AM IST | 2 mins read
निफ्ट शिफ्ट 1 आंसर की चेक करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन संख्या, पासवर्ड और सिक्योरिटी कोड दर्ज करना होगा।
Download FREE NIFT sample papers to practice exam-level questions, understand the latest pattern, improve speed, accuracy and boost your NIFT preparation.
Download Nowनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (निफ्ट) प्रवेश परीक्षा 2025 की शिफ्ट 1 की आंसर की जारी कर दी है। निफ्ट 2025 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/NIFT के माध्यम से निफ्ट 2025 आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। निफ्ट आंसर की 2025 को चेक या डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस लेख में आगे दी गई है।
NIFT 2027: Application Form Link | Syllabus | Sample Papers | Sketching Practice
NIFT 2027: 500+ Fashion GK Questions | Design Thinking | BDes vs BFTech | Design Principles
NIFT 2027 Preparation Tips: GK and CA Ques | Mock Interview Ques | GAT Case Study Ques
NIFT Campuses Accepting CMR Between: 100 to 1000 | 1000 to 1500 | 2000 to 5000
निफ्ट शिफ्ट 1 आंसर की चेक करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन संख्या, पासवर्ड और सिक्योरिटी कोड दर्ज करना होगा। एनटीए निफ्ट 2025 आंसर की मदद से, उम्मीदवार अपने अंकों की गणना कर सकते हैं।
निफ्ट 2025 परीक्षा एनटीए द्वारा 9 फरवरी, 2025 को दो पालियों में आयोजित की गई। रिकॉर्ड किए गए उत्तरों और प्रश्न पत्रों के साथ प्रोविजनल निफ्ट शिफ्ट 1 आंसर की आधिकारिक पोर्टल पर अपलोड कर दी गई है।
NIFT Answer Key 2025: निफ्ट आंसर की ऑब्जेक्शन फीस
यदि कोई उम्मीदवार जारी की गई निफ्ट आंसर की से संतुष्ट नहीं है तो वे आधिकारिक पोर्टल पर जाकर प्रोविजनल आंसर की को चुनौती दे सकते हैं। चुनौती दिए गए प्रत्येक प्रश्न के लिए 200 रुपये का भुगतान जमा करना होगा।
शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकता है। चुनौती देने की अंतिम तिथि 17 फरवरी रात 11 बजे है। चुनौती के लिए शुल्क किसी अन्य माध्यम से स्वीकार नहीं किया जाएगा।
NIFT 2025 Answer Key: निफ्ट आंसर की कैसे करें डाउनलोड?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके निफ्ट 2025 आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/NIFT पर जाएं।
- निफ्ट 2025 आंसर की चैलेंज लिंक पर क्लिक करे।
- पोर्टल पर आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- निफ्ट 2025 आंसर की स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- आंसर की की मदद से अंको की गणना कर सकते हैं।
- यदि विसंगति है तो अपनी आपत्ति दर्ज करें।
विषय विशेषज्ञ उम्मीदवारों द्वारा उठाई गई आपत्तियों की समीक्षा करेंगे। यदि चुनौतियां सही पाई जाती हैं, तो उन विशेष प्रश्नों की उत्तर कुंजी संशोधित की जाएगी। अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर, निफ्ट 2025 रिजल्ट तैयार किया जाएगा।
एनटीए ने यूजी-पीजी पाठ्यक्रमों के लिए निफ्ट 2025 परीक्षा आयोजित की। इसमें बीडीएस, बीएफटेक, एमडीएस, एमएफएम, एमएफटेक और लेटरल एंट्री (एनएलईए) शामिल हैं। यह परीक्षा 81 शहरों के 91 केंद्रों पर CBT और PBT मोड में हुई।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार