NEET Admit Card 2025: एनटीए नीट यूजी सिटी स्लिप 26 अप्रैल को neet.nta.nic.in पर होगी जारी; हाल टिकट डेट जानें
Abhay Pratap Singh | April 7, 2025 | 02:24 PM IST | 2 mins read
नीट यूजी एडमिट कार्ड और नीट यूजी शहर सूचना पर्ची डाउनलोड करने के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी एग्जाम 2025 सिटी स्लिप और नीट यूजी 2025 एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि की घोषणा कर दी है। परीक्षा एजेंसी की ओर से एनटीए नीट यूजी की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर 26 अप्रैल को नीट यूजी सिटी स्लिप 2025 जारी कर दी जाएगी।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की नोटिस में कहा गया कि, नीट यूजी 2025 हाल टिकट परीक्षा तिथि से तीन दिन पहले यानी 1 मई को जारी की जाएगी। नीट यूजी एडमिट कार्ड 2025 और नीट यूजी शहर सूचना पर्ची 2025 डाउनलोड करने के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
परीक्षा एजेंसी एनटीए द्वारा नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट - यूजी 2025 का आयोजन 4 मई (रविवार) को दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक किया जाएगा। नीट यूजी 2025 एंट्रेंस एग्जाम पेन एंव पेपर (ऑफलाइन) मोड में कराई जाएगी। नीट यूजी एग्जाम तीन घंटे की अवधि के लिए निर्धारित है।
Also read NEET PG 2025: सोशल मीडिया पर नीट पीजी स्थगित होने की अधिसूचना फर्जी, भारत सरकार ने की पुष्टि
मेडिकल प्रवेश परीक्षा 2025 नीट यूजी में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर नीट यूजी हाल टिकट ले जाना होगा। नीट यूजी एडमिट कार्ड के बिना उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। नीट यूजी सिटी इंटीमेशन स्लिप में कैंडिडेट अपने परीक्षा शहर के नाम की जांच कर सकेंगे।
नीट यूजी एडमिट कार्ड के साथ अभ्यर्थियों को पासपोर्ट साइज की फोटो और भरा हुआ स्व-घोषणा पत्र भी परीक्षा केंद्र पर ले जाना अनिवार्य है। अधिक जानकारी और लेटेस्ट अपडेट के लिए उम्मीदवार एनटीए की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
NEET UG Admit Card 2025 Date: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे बताए गए चरणों का पालन करके नीट यूजी प्रवेश पत्र 2025 डाउनलोड कर सकेंगे:
- एनटीए नीट यूजी की वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- नीट यूजी हाल टिकट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा