NCET 2025 Exam City Slip: एनसीईटी सिटी इंटीमेशन स्लिप exams.nta.ac.in पर जारी, 29 अप्रैल को होगी परीक्षा
Abhay Pratap Singh | April 22, 2025 | 10:16 AM IST | 2 mins read
एनसीईटी शहर सूचना पर्ची 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की ओर से नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2025 (NCET 2025) के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी गई है। सफलतापूर्वक पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in पर जाकर एनसीईटी एग्जाम सिटी स्लिप 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
एनसीईटी शहर सूचना पर्ची 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। एनटीए एनसीईटी 2025 सिटी स्लिप में कैंडिडेट परीक्षा तिथि और परीक्षा केंद्र वाले शहर की जांच कर सकते हैं। एनसीईटी 2025 एडमिट कार्ड बाद में जारी किया जाएगा।
राष्ट्रीय सामान्य प्रवेश परीक्षा (एनसीईटी) 2025 का आयोजन 29 अप्रैल को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में किया जाएगा। एनसीईटी 2025 परीक्षा चयनित क्रेंद्रीय/राज्य विश्वविद्यालयों/संस्थानों (आईआईटी, एनआईटी, आरआईई और सरकारी कॉलेजों) में 4-वर्षीय एकीकृत शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम (ITEP) में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।
एनसीईटी 2025 एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 3-4 दिन पहले जारी किया जाएगा। एनसीईटी हाल टिकट 2025 अभ्यर्थियों के लिए एक अनिवार्य दस्तावेज है। एनटीए एनसीईटी एडमिट कार्ड में कैंडिडेट नाम, रोल नंबर, विषय, परीक्षा माध्यम, परीक्षा केंद्र का नाम व पता, परीक्षा केंद्र कोड और रिपोर्टिंग टाइम सहित अन्य विवरण की जांच कर सकेंगे।
एनटीए एनसीईटी नोटिस के अनुसार, “हर संभव प्रयास किया गया है कि अभ्यर्थियों को उनकी पसंद के शहर में परीक्षा केंद्र दिया जाए। यदि सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड करने में कोई कठिनाई होती है तो कैंडिडेट हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 पर कॉल और ईमेल ncet@nta.ac.in पर मेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं।
NTA NCET City Slip 2025: कैसे डाउनलोड करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in/NCET/ पर जाएं।
- होमपेज पर, NCET 2025 परीक्षा सिटी स्लिप लिंक पर क्लिक करें।
- अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- एनसीईटी 2025 परीक्षा शहर पर्ची की जांच करें और डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार